{"_id":"60fb0af08ebc3e582d37aaa9","slug":"cm-will-visit-deoria-medical-college-today-deoria-news-gkp402962767","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री आज करेंगे मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री आज करेंगे मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री आज करेंगे मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण
देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। उनके कार्यक्रम के लिए प्रशासन मुस्तैद हो गया है। इसके मद्देनजर तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को डीएम व एसपी ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से लेकर महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय तक साफ-सफाई तथा सड़कों की मरम्मत की गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के निरीक्षण का कार्यक्रम शुक्रवार को आते ही प्रशासन मुस्तैद हो गया और तैयारी तेजी कर दी गई। पुलिस लाइन में हेलीपैड तैयार किया गया। यहां से पुलिस लाइन के मुख्य मार्ग तक आनन-फानन में सड़क निर्माण कराया गया। सुबह नगर पालिका के साथ ग्रामीण सफाई कर्मी पुलिस लाइन पहुंचे, जहां परेड ग्राउंड से लेकर परिसर की साफ-सफाई की गई। इसके बाद पुलिस लाइन से मेडिकल कालेज तक सड़क की दोनों पटरियों की सफाई की गई। साथ ही पटरियों के किनारे जमी मिट्टी को मशीन से हटाकर साफ कर समतल किया गया। वहीं लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क मरम्मत का कार्य भी किया। उधर प्राचार्य डॉ. एएम वर्मा मेडिकल कालेज की व्यवस्था चाक-चौबंद कराने में जुटे रहे। वहीं कार्यदायी संस्था के कर्मचारी मेडिकल कालेज परिसर की कर्मियों को दूर करने में लगे थे। मेडिकल कालेज की तरफ जिला अस्पताल परिसर में स्थित भवनों की रंगाई-पुताई कराकर चमकाया गया। बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी ने डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, मेडिकल कालेज के प्राचार्य व सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय के साथ मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया था। साथ ही मेडिकल कालेज परिसर में पौधे लगाए गए वहीं सड़क किनारे से अतिक्रमण को हटाया गया।
जिले में डेढ़ घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ दोपहर बाद तीन बजे गोरखपुर से हेलिकाप्टर से देवरिया पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां से निर्माणाधीन महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचे, जहां महाविद्यालय, ब्वायज, डाक्टर्स हास्टल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद विकास भवन स्थित गांधी सभागार में जाएंगे। वहां करीब बीस मिनट रूकने के बाद पीडब्ल्यूडी डाकबंगला पर पहुंचेंगे। इसके बाद सायं साढ़े चार बजे हेलिकाप्टर से गोरखपुर के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
डीएम व एसपी ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के कार्यक्रम की तैयारी के लिए डीएम आशुतोष निरंजन एवं एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने पुलिस लाइंस सभागार में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के एक-एक बिंदु पर विचार विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिया। कहा गया कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद होनी चाहिए। इसमें किसी भी स्तर पर कोई चूक न हो। इसके बाद अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल मेडिकल कॉलेज पर पहुंचकर सभी प्वाइंटों का निरीक्षण कर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए तथा उन्हें उनके तैनाती प्वाइंटों की जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।