{"_id":"635195b25349dd237134b527","slug":"clorine-tablet-distributed-in-attendants-deoria-news-gkp454779888","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीमारदारों को दी जा रही क्लोरीन की गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीमारदारों को दी जा रही क्लोरीन की गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीमारदारों को दी जा रही क्लोरीन की गोली
ओपीडी व वार्डों के मरीजों तथा तीमारदारों को डायरिया, डेंगू के बारे में किया जा रहा जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। डायरिया के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा गंभीर हो गया है। मेडिकल कॉलेज में बढ़ते मरीजों को देखते हुए कार्ययोजना बनाई गई है। अस्पताल में मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को क्लोरीन की गोली बांटी जाएगी, ताकि अन्य लोगों बीमारी से बचाया जा सके। वहीं, ओपीडी व वार्डों में जागरूकता के लिए पंफलेट बांटे जा रहे हैं।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में डायरिया के मरीजों की भीड़ को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन गंभीर हो गया है। इस बीमारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने की योजना बनाई गई है। इसे शुरू भी कर दिया गया है। अस्पताल के ओपीडी से लेकर वार्डों में संचारी रोग व डेंगू से बचाव के उपाय के जागरुकता के लिए पंफलेट उपलब्ध करा दिए गए हैं। इन्हें आने वाले मरीजों तथा तीमारदारों को दिया जा रहा है, ताकि वह उसमें लिखे निर्देशों का पालन कर इन बीमारियों से बचें और दूसरों को जागरूक करें।
चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी भी लोगों को इन बीमारियों से बचाव की जानकारी दे रहे हैं। इसके अलावा पर्ची काउंटर, ओपीडी के मेडिसिन विभाग तथा चेस्ट विभाग में क्लोरीन की गोली उपलब्ध कराई जा रही है। यहां आने वाले डायरिया के हर मरीज या तीमारदार को पांच गोली दी जाएगी। पंद्रह लीटर पानी में एक गोली डालनी होगी और उसी पानी का सेवन मरीज व परिवार के अन्य सदस्यों को करना होगा, ताकि बीमारी से बचा जा सके। वहीं, वार्ड में भर्ती होने वाले डायरिया के मरीजों को भी दी जाएगी।
विज्ञापन
डायरिया से बचाव के लिए बरतें सावधानी
भोजन ताजा और साबुन से हाथ धुल कर करें
शुद्ध पानी पीएं, गहरे पानी वाले हैंडपंप के पानी का सेवन करें
पानी उबाल कर पीएं व 15 लीटर पानी में क्लोरीन की एक गोली डाल कर उसका सेवन करें
मछली भून कर न खाएं
सड़क किनारे बिकने वाले कटे फल का सेवन न करें
बाजार में खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थों को न खाएं
डेंगू से बचाव के लिए बरतें सावधानी
मच्छरों के काटने से बचें, फूल आस्तीन के कपड़े पहनें
गमले, घर के छत पर रखे पुराने टायर, डिस्पोजल कप, कबाड़, प्लास्टिक के बर्तन, कूलर में पानी जमा न होने दें
पानी के बर्तन व टंकी को अच्छी तरह ढक कर रखें
मच्छर से बचने के लिए क्रिम, अगरबत्ती, क्वायल आदि का प्रयोग करें
सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें
यह करें उपाय
उल्टी-दस्त होने पर ओआरएस घोल पीएं, दिक्कत बढ़ने पर अस्पताल पहुंच कर इलाज कराएं। वहीं, तेज बुखार के साथ सिर दर्द, आंखों के पीछे, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, त्वचा पर लाल चकत्ते व थकान हो तो तत्काल अस्पताल में जाकर उपचार कराएं।
कोट
डायरिया तथा डेंगू के मरीज आ रहे हैं। इन बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने की कार्ययोजना बनाई गई। इसके तहत ओपीडी में आने वाले और वार्ड में भर्ती मरीजों व तीमारदारों को पंफलेट वितरित करने के लिए उपलब्ध कराया गया है। साथ ही डायरिया पीड़ित को क्लोरीन की गोली दी जाएगी। यह कार्य शुक्रवार से तेज कर दिया जाएगा।
-डॉ. एचके मिश्रा, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक