फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   clashes in koilgarha in political matter

कोइलगढ़हा में चुनावी रंजिश में मारपीट

Mon, 07 Dec 2015 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हिंदी न्यूज
अमर उजाला ब्यूरो हिंदी न्यूज Updated Mon, 07 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 प्रधान पद चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होने के बाद गांवों में चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। रविवार की सुबह कोइलगढ़हा गांव में प्रधान पद के दावेदारों के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए। 

मामले में पुलिस ने दोनों तरफ के आठ लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया।

गांव में ध्यानचंद निषाद और रामानंद यादव अलग -अलग प्रधान पद प्रत्याशी के प्रचार में लगे थे। मतदान के दिन कहासुनी की बात को लेकर रविवार की सुबह दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे। जिसमें ध्यानचंद, सुनील, जितेंद्र और दूसरे तरफ के रामानंद, रामबदन और सुरेश घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। ध्यानचंद और रामानंद की तहरीर पर पुलिस ने दोनों तरफ के आठ लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी रामअशीष यादव ने कहा कि पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। 

चुनाव को लेकर बवाल करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। 




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed