फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Clashes between the police and the villagers who went to get the straw making machine

भूसा बनाने वाली मशीन लेने गई पुलिस और ग्रामीणों में नोकझोंक

Sun, 17 Apr 2022 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Clashes between the police and the villagers who went to get the straw making machine
भूसा बनाने वाली मशीन लेने गई पुलिस और ग्रामीणों में नोकझोंक
विज्ञापन

चनुकी। दो दिन पहले भूसा बनाने वाली मशीन से लगी आग के बाद ग्रामीणों ने भूसा बनाने वाली मशीन को अपने कब्जे में ले लिया था, जिसे लेने गई पुलिस की ग्रामीणों से नोकझोंक हो गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इस मामले में ट्रैक्टर मालिक ने पुलिस को तहरीर दी है।
लार थाना क्षेत्र के भरौली में रविवार दोपहर भूसा बनाने वाली मशीन की चिंगारी से आग लग गई, जिसमे संतोष राजभर और सीताराम राजभर की फसल जलकर राख हो गई। साथ ही बरारी में भी कई लोगों की फसल जल गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। ट्रैक्टर मालिक अनिल मिश्र निवासी दियाढार थाना मईल ने इस मामले में लार पुलिस को तहरीर दी, जिस पर हल्का दरोगा सौरभ सिंह सहयोगियों के साथ मशीन को अपने कब्जे में लेने के लिए भरौली पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस को देख ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस मशीन को थाने ले जाना चाहती थी, जबकि ग्रामीणों का कहना था कि जितना गेहूं जला है, उतने का पैसा भुगतान करने के बाद ही मशीन यहां से जाने देंगे। इस बात पर पुलिस और गांव के लोगों में कहासुनी हो गई। बाद में पुलिस ने गांव के लोगों को समझौता के लिए थाने बुलाकर संतोष और सीताराम को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों ने हल्का दरोगा पर कुछ लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने व थाने पर भी दो लोगों की पिटाई करने का आरोप लगाया। इस बारे में एसओ लार बरजोर सिंह ने बताया कि गांव के लोग कानून अपने हाथ में लेना चाहते हैं। पुलिस गांव में गई तो लोग उलझ गए। गेहूं की फसल जलने के मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी, लेकिन जो लोग मशीन को अपने घर रखे थे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। पीटने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed