{"_id":"611e9b3d8ebc3e79d761794a","slug":"clashes-between-police-and-people-over-taking-out-procession-of-tajiya-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: ताजिया के जुलूस को लेकर पुलिस से नोकझोंक, सभासद को पुलिस ने लिया हिरासत में, लोगों ने छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: ताजिया के जुलूस को लेकर पुलिस से नोकझोंक, सभासद को पुलिस ने लिया हिरासत में, लोगों ने छुड़ाया
Thu, 19 Aug 2021 11:26 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज़ एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज़ एजेंसी, देवरिया
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:26 PM IST
सार
रात करीब 10 बजे मस्जिद वार्ड से ताजिया जुलूस निकला। जुलूस निकलने की खबर मिलते ही एसओ मनोज कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जुलूस निकालने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर जुलूस में शामिल लोगों की पुलिस से नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस टीम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया में रामपुर कारखाना कस्बे के मस्जिद वार्ड में गुरुवार की देर रात जुलूस निकालने से मना करने पर थानेदार से कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की हो गई। पुलिस वार्ड के सभासद को हिरासत में लेकर थाने ले जाने लगी तो लोग आक्रोशित हो गए। वहां मौजूद महिलाओं ने उन्हें जबरन छुड़ा लिया। भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा। मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई है।
विज्ञापन
रात करीब 10 बजे मस्जिद वार्ड से ताजिया जुलूस निकला। जुलूस निकलने की खबर मिलते ही एसओ मनोज कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जुलूस निकालने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर जुलूस में शामिल लोगों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। जुलूस निकालने की जिद कर रहे लोग पुलिस की बातों को अनसुनी करने लगे और आगे बढ़ने लगे। इस पर पुलिस ने सभासद समतुल्ला को अपने वाहन में बैठा लिया यह देख सैकड़ों की संख्या में मौजूद महिलाओं ने पुलिस के वाहन को घेर लिया और सभासद को जबरिया छुड़ा लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने जब विरोध किया तो तो धक्का-मुक्की शुरू हो गई। संख्या कम होने से पुलिस बैकफुट पर आ गई। घटना की जानकारी आला अफसरों को दी तो कुछ ही देर में पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। भारी संख्या में पुलिस को देखकर जुलूस निकाल रहे लोग भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस जुलूस निकालने वाले और पुलिस से नोक झोंक करने वाले की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन