फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   clash on fci godown

उसरा बाजार एफसीआई गोदाम पर मारपीट

Thu, 03 Sep 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
clash on fci godown
उसरा बाजार एफसीआई गोदाम पर मारपीट
विज्ञापन

टीए और डिपो मैनेजर में हुआ विवाद, एरिया मैनेजर तक पहुंची शिकायत
कर्मचारियों में आक्रोश, वर्षों से अपने प्रभाव के बल पर जमे हैं कई कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। एफसीआई गोदाम उसरा बाजार में दो दिन पूर्व डिपो मैनेजर और टेक्निकल अफसर (टीए) के बीच विवाद हो गया। इसका विरोध करने पर टीए ने डिस्पैचर की पिटाई कर दी। इसको लेकर गोदाम का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। डिपो मैनेजर की शिकायत पर एफसीआई के एरिया मैनेजर जांच कर रहे हैं।

एफसीआई गोदाम उसरा बाजार में डिपो मैनेजर विजय शंकर चौबे और टीए अमित कुमार से किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। टीए ने इस दौरान बीच-बचाव करने गए डिस्पैचर की पिटाई कर दी। इसके खिलाफ गोदाम के कर्मचारी लामबंद हो गए। इसकी शिकायत डिपो मैनेजर ने गोरखपुर के एफसीआई एरिया मैनेजर से की। उच्चाधिकारियों तक मारपीट का मामला पहुंचते ही विभागीय अफसर सक्रिय हो गए और प्रकरण की जांच शुरू कर दिए। इस घटना को लेकर उसरा बाजार गोदाम पर तैनात कर्मचारियों में आक्रोश है। गृह जिले के रहने वाले टीए पर डिपो मैनेजर तानाशाही का आरोप लगा रहे हैं। आरोप है कि गेहूं खरीद में गड़बड़ी करने पर टीए का स्थानांतरण हो गया था। लेकिन अपने प्रभाव के बल पर टीए ने स्थानांतरण रुकवा लिया। इस बाबत एफसीआई के एरिया मैनेजर ऋषि सिन्हा ने बताया कि कर्मचारी आपस में मारपीट किए हैं। शिकायत मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है। उधर, टीए अमित कुमार ने बताया कि मैं एफसीआई ऑफिस एरिया मैनेजर से मिलने आया हूं। कहासुनी हुई थी। मारपीट जैसी कोई बात नहीं है। इधर, उसरा बाजार के डिपो मैनेजर विजय शंकर चौबे ने बताया कि टीए ने डिस्पैचर की पिटाई की है। मुझे भी भला-बुरा बोले हैं और धमकी दी है। मैंने इसकी शिकायत एफसीआई के एरिया मैनेजर से की है। विवाद न बढ़े, इसलिए अवकाश ले लिया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed