फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Clash between SDM and Steno in chamber for report

Deoria News: एसडीएम व स्टेनो के बीच रिपोर्ट के लिए चैंबर में हुई भिड़ंत

Wed, 19 Jul 2023 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Clash between SDM and Steno in chamber for report
एसडीएम व स्टेनो के बीच भिडंत के बाद नाराज तहसील के कर्मचारी।संवाद
स्टेनो ने एसडीएम पर लात-घूसे से मारने-पीटने का लगाया आरोप
विज्ञापन


एसडीएम ने आरोप को बताया निराधार
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। एसडीएम और उनके स्टेनो के बीच बुधवार को रिपोर्ट अधूरी होने को लेकर चैंबर में भिड़ंत हो गई। स्टेनो परवेज आलम ने लात-घूसे से मारने-पीटने का आरोप लगाया तो वहीं एसडीएम अंगद यादव ने इन आरोपों को निराधार बताया। इसे लेकर तहसील के कर्मचारियों ने धरना शुरू कर दिया। बाद में जिला कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के पहुंचने व आंदोलन की रणनीति तय करने की बात पर धरना समाप्त हुआ, लेकिन कर्मचारी पदाधिकारियों के आने का इंतजार कर रहे थे।

एसडीएम, स्टेनो को अपने चैंबर में बुलाकर किसी कार्य व रिपोर्ट के बारे में पूछताछ कर रहे थे। स्टेनो के अनुसार इस दौरान वे अपशब्द का प्रयोग करने लगे। मना करने पर आक्रोशित होकर उन्हें लात-घूसे से मारने-पीटने लगे। शोर करने पर तहसील के कर्मचारी दौड़कर चैंबर में पहुंचे और बीच-बचाव किए। सूचना पाकर अधिवक्ता भी पहुंच गए थे। इसके बाद एसडीएम के खिलाफ तहसील के कर्मचारी धरने पर बैठ गए। इसकी जानकारी होने पर जिला राजस्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के तहसील पहुंच कर आगे के आंदोलन की रणनीति तय करने की बात पर धरना समाप्त हुआ। उधर सूचना पाकर सीओ अंशुमन श्रीवास्तव थानाध्यक्ष टीजे सिंह सहित पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। घटना को लेकर तहसील कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त था। सभी जिला कर्मचारी संघ के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

एसडीएम अंगद यादव ने बताया है कि स्टेनो का आरोप बेबुनियाद और निराधार है। एक रिपोर्ट ऊपर भेजी जानी थी। वह अधूरी थी। इसी बात को लेकर पूछताछ कर डांट रहे थे। दुर्व्यवहार व मारपीट का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed