फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   city submerged by rain

झमाझम बारिश से जलमग्न हुआ शहर, सरकारी दफ्तरों में घुसा पानी

Fri, 31 Jul 2020 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
city submerged by rain
झमाझम बारिश से जलमग्न हुआ शहर, सरकारी दफ्तरों में घुसा पानी
विज्ञापन

- नाले ओवर फ्लो होने से सड़कों पर हुआ जलभराव, सांसत में दिखे राहगीर
देवरिया। शुक्रवार की भोर से शुरू हुई झमाझम बारिश ने शहरवासियों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। नई कॉलोनियों में कहीं घुटने के बराबर तो कहीं कमर भर पानी भरा है। सरकारी दफ्तरों में जल भराव से अधिकारी-कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ी। यातायात विभाग, एसपी आफिस, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड, निर्माण खंड कलेक्ट्रेट परिसर में देर शाम तक पानी लगा रहा। सबसे दयनीय स्थिति सैनिक कल्याण विभाग के ईसीएचएस में देखी गई। ओपीडी में जलभराव के चलते इलाज कराने आए सैनिक के परिजनों को गेट से ही लौटना पड़ा। पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड में कर्मचारी मोटर के सहारे पानी निकासी में जुटे रहे। कचहरी से पोस्टमार्टम चौराहा को जाने वाली सड़क पर जलभराव से राहगीरों को रास्ता बदलना पड़ा। सड़क से गुजरने के दौरान कई बाइक सवार पानी में गिर गए। शहर के सीमावर्ती मोहल्ले मंगलमपूरम फेज एक और दो, द्वारिकापुरी, आर्य नगर, महुआबारी, पिड़रा, रामगुलाम टोला पूर्वी, अलीनगर, शहीद नगर के लोग पहले से ही जलभराव से जूझ रहे थे। इनकी मुसीबत शुक्रवार को हुई बारिश ने और बढ़ा दी। सड़क पर पानी की धार बह रही है। पानी बढ़ने से पगडंडियां दिखाई नहीं दे रहीं। गिरते पड़ते लोग आवाजाही करने को मजबूर हैं। इस बाबत प्रभारी ईओ अमृत लाल वृंद ने कहा कि नालों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उनकी क्षमता से अधिक बारिश होने पर कुछ देर के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed