फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   City dwellers worried about tripping, power failure every half an hour

Deoria News: ट्रिपिंग से परेशान रहे शहरवासी, हर आधे घंटे पर गुल हुई बिजली

Thu, 20 Jul 2023 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
City dwellers worried about tripping, power failure every half an hour
कई मुहल्लों में लो वोल्टेज से भी जूझते रहे लोग, ज्यादा परेशानी सिविल लाइंस में हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। बुधवार को हालत यह रही कि शहर के दोनों उपकेंद्र हर आधे घंटे पर ट्रिपिंग करते रहे। इस कारण शहर के अधिकांश मुहल्लों की बिजली हर आधे घंटे पर गुल होती रही। कई मोहल्लों में लो वोल्टेज की समस्या से लोग जूझते रहे। सबसे अधिक परेशानी मुख्य मार्ग सिविल लाइंस के लोगों को झेलनी पड़ी।
बुधवार सुबह दस बजे से ही मुंसिफ कॉलोनी के ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आ गई। इसके चलते करीब पांच हजार की आबादी को शाम चार बजे तक दिक्कत झेलनी पड़ी। कोतवाली रोड पर लगे ट्रांसफाॅर्मर में दिक्कत आने से सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक बिजली गुल रही। भटवलिया उपकेंद्र में तकनीकी खराबी आने से सुबह दस से शाम पांच बजे तक सिविल लाइंस, राघव नगर, रामनाथ देवरिया, भटवलिया, न्यू काॅलोनी, साकेतनगर, नाथनगर में हर आधे घंटे ट्रिपिंग से लोगों को परेशान होना पड़ा। निगम के अधिकारियों के मुताबिक ओवरलोड के कारण यह दिक्कत आई है। रामलीला मैदान उपकेंद्र से जुड़े 14 हजार उपभोक्ताओं की बिजली सुबह दस से दोपहर एक बजे तक खराब रही। इनकमिंग केबल में खराबी के कारण यहां लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस उपकेंद्र से रामनाथ देवरिया दक्षिणी, उमानगर, भुजौली काॅलोनी, महाराणा प्रताप काॅलोनी, अलीनगर, नगर पालिका रोड मुहल्ले की बिजली आती है। जबकि पुरवा उपकेंद्र से जुड़े सिंधी मिल, रामगुलाम टोला, देवरही टोला, भीखमपुर रोड में मंगलवार रात 12 बजे से बुधवार देर शाम तक लोग लो वोल्टेज की समस्या से जूझते रहे।
विज्ञापन

-----------------
बिजली की समस्या पूरे दिनभर रही है। हर आधे घंटे पर बिजली ट्रिप कर जा रही थी। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। कई बार तो रात में बिजली कई घंटे तक गुल रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक गुप्ता, व्यापारी
---------
शहर में बिजली व्यवस्था ठीक नहीं है। बुधवार को हालत यह थी कि ट्रिपिंग के कारण कई बार बिजली कटी। यहां तक कि लो वोल्टेज से भी लोगों को जूझना पड़ा। बिजली कटने से जन-जीवन पर भी प्रभाव पड़ता है।
वेदांत केडिया, व्यापारी
---------
दो वर्ष से लो वोल्टेज से परेशान हैं उपभोक्ता

-बल्ब के सिर्फ जल रहे एलीमेंट

-एक ही ट्रांसफाॅर्मर से सैकड़ों घरेलू एवं काॅमर्शियल उपभोक्ताओं को की जा रही आपूर्ति

-जनपद की सीमा खरोह चौराहे की समस्या

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। क्षेत्र के ग्राम भटौली बुजुर्ग एवं खरोह चौराहा सहित आसपास के लोग दो वर्ष से लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। भीषण गर्मी में पंखा सिर्फ डोल रहा है। वहीं बल्ब का एलीमेंट जल रहा है। इसकी शिकायत निगम के अधिकारियों सहित सदर विधायक से भी की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। जबकि लोगों के पास विद्युत बिल समय से पहुंच रहा है। समस्या को लेकर ग्रामीणों सहित विद्युत उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है।

गोरखपुर-देवरिया मार्ग स्थित खरोह चौराहे सहित आधा दर्जन टोलों के सैकड़ों उपभोक्ता लो वोल्टेज से परेशान हैं। यहां एक ही ट्रांसफाॅर्मर से चौराहे सहित आधा दर्जन कुनबे एवं काॅलोनी में लगभग डेढ़ किलोमीटर के दायरे में विद्युत आपूर्ति की जा रही है। ग्राम भटौली बुजुर्ग निवासी कैलाश निषाद, गोविंद जायसवाल, पूर्व प्रधान स्वामीनाथ निषाद, महेंद्र निषाद ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या है। निगम अधिकारियों सहित सदर विधायक को लिखित शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। खरोह चौराहा निवासी सुरेश सैनी, सुधीर निषाद और रिंकू मिश्रा आदि ने बताया कि भीषण गर्मी में पंखा तक नहीं चल पा रहा है। बल्ब का सिर्फ एलीमेंट जल रहा है, लेकिन बिल नियमित आ रहा है। चौराहे सहित ननटोला एवं भलुही टोला पर ट्रांसफाॅर्मर की जरूरत है। निगम से गुहार लगाई गई है, लेकिन कोई सुनता नहीं है। अवर अभियंता धीरेंद्र चौरसिया ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या है। निगम को कई बार प्राकलन भेजा गया। धन मुहैया न होने के कारण समस्या का समाधान न हो सका है। शीघ्र ही खरोह चौराहे पर एक नया ट्रांसफाॅर्मर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed