{"_id":"61b247667057cc4a71057c1a","slug":"chunavi-manthan-deoria-news-gkp419233221","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी वर्गों से करेंगे चुनावी मंथन, आज देवरिया में होगा सत्ता का संग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी वर्गों से करेंगे चुनावी मंथन, आज देवरिया में होगा सत्ता का संग्राम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- महिलाओं एवं युवाओं से होगी चर्चा, राजनीतिक हस्तिओं से सीधे पूछे जाएंगे सवाल
- कार्यक्रम से जुड़ने का आपके पास भी है मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रदेश के 24 जिलों से होते हुए अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम 10 दिसंबर, शुक्रवार को देवरिया पहुंचेगा। आप भी इससे जुड़कर आने वाले चुनाव में नेताओं और राजनीतिक दलों से क्या आपकी उम्मीदें हैं और आप उनसे क्या चाहते हैं, इस मंच पर अपनी बात रख सकते हैं। कचहरी चौराहे पर सुबह, दोपहर में संत विनोबा महाविद्यालय और दोपहर बाद जिला पंचायत परिसर में आप भी अमर उजाला के इस मंच से जुड़ कर अपने हर मुद्दे को उठा सकते हैं।
विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर जनपद का सियासी माहौल भी गर्म होने लगा है। शहर से लेकर चौक- चौराहों तक अगली सरकार किसकी बनेगी, इसको लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। योगी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में यहां कितना विकास हुआ? क्या आम लोग सरकार के कामकाज से खुश हैं? युवा, महिलाएं और आम जनता मौजूदा सरकार के बारे में क्या सोचती है? राजनीतिक दलों के नेताओं का क्या मानना है? वह किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे? ऐसे तमाम सवालों का जवाब जानने के लिए ‘अमर उजाला’ का चुनावी रथ दस दिसंबर को देवरिया में पहुंचेगा।
---
सात विधानसभा में छह पर भाजपा, एक पर काबिज है सपा
देवरिया बाबा राघवदास, संत देवरहा बाबा की कर्मभूमि रही एवं देवों की नगरी माने जाने वाले देवरिया में सात विधानसभा सीटें हैं। इनमें छह पर भारतीय जनता पार्टी, जबकि एक पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। देवरहा बाबा के नाम से जिले में मेडिकल कॉलेज का खुलना इस दशक की सबसे बड़ी उपलब्धि है, यह आम से लेकर खास सभी मान रहे हैं।
विज्ञापन
--
विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था
विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था‘सत्ता का संग्राम’ से जुड़े कार्यक्रमों में जमीनी स्तर पर हिस्सा लेने वाले दर्शकों और श्रोताओं के लिए विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था की गई है। इस विशेष कवरेज को आप कहां देख सकेंगे, अमर उजाला अखबार और amarujala.com पर आपको कार्यक्रम स्थल की जानकारी मिलेगी। ‘सत्ता का संग्राम’ से जुड़ी व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में पढ़ सकेंगे। amarujala.com पर आप कार्यक्रमों को लाइव देख सकेंगे। सभी कार्यक्रम अमर उजाला डिजिटल के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर देखे जा सकेंगे। इन सभी कार्यक्रमों के जरिए दर्ज होने वाली जनता की आवाज विशेष रूप से अमर उजाला के पॉडकास्ट ‘आवाज’ पर भी उपलब्ध रहेगी।
--
कब और कहां होंगे कार्यक्रम
सुबह 9:00 बजे
चाय पर चर्चा
स्थान : राधेश्याम चायवाला, कचहरी चौराहा
--------
सुबह - 11.00 बजे
युवाओं से बातचीत
स्थान : संत विनोबा पीजी कॉलेज परिसर के मुख्य द्वार पर
--------
दोपहर 1: 00 बजे
महिलाओं से चर्चा
स्थान : जिला पंचायत परिसर का पार्क
--------
शाम 4:00 बजे
राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान : जिला पंचायत परिसर का पार्क
-------
क्या होगा खास
चुनावी रथ सत्ता का संग्राम के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। चाय पर चर्चा के बाद युवाओं व महिलाओं से संवाद होगा। राजनीतिक हस्तिओं से सीधे सवाल पूछे जाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है। जहां आप बातों को रख सकेंगे। ताकि राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दे भी याद रहें।