फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Children falling ill due to fluctuating weather conditions.

Deoria News: मौसम के उतार-चढ़ाव से बीमार हो रहे बच्चे

Wed, 07 Oct 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 07 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Children falling ill due to fluctuating weather conditions.
देवरिया। मौसम के बदलते मिजाज के साथ बच्चों की सेहत बिगड़ने लगी है। दिन में गर्मी और सुबह-शाम ठंड के कारण मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सर्दी-जुकाम, बुखार, उल्टी-दस्त और सांस संबंधी शिकायत वाले बच्चों की संख्या बढ़ी है। मंगलवार को एचडीयू के 20 बेड पर 32 बच्चे भर्ती मिले।
विज्ञापन

बाल रोग विभाग के चिकित्सकों के अनुसार मौसम में बदलाव के दौरान छोटे बच्चों में वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। सलेमपुर के टेघरा निवासी अदिति को उल्टी-दस्त की शिकायत पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

वहीं, शहर के बभनी निवासी अंशिका में डेंगू के लक्षण मिलने पर जांच कराई जा रही है। पीआईसीयू में भी गंभीर हालत वाले बच्चों का उपचार चल रहा है।
बाल रोग विशेषज्ञ एवं सीएमएस डॉ. एचके मिश्र ने बताया कि बच्चों को तापमान में अचानक बदलाव से बचाएं और पूरी बांह के कपड़े पहनाएं।
तेज बुखार, सांस लेने में परेशानी, लगातार उल्टी-दस्त होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं। उन्होंने अभिभावकों को बिना सलाह दवा न देने और बीमार बच्चों को अन्य बच्चों से दूर रखने की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed