{"_id":"5e78cf008ebc3e77496f01b6","slug":"child-drowned-in-drain-salempur-news-gkp345752355","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में गिरकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में गिरकर मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाले में गिरकर मासूम की मौत
सलेमपुर। नगर के मुख्य मार्ग पर बिजली घर के सामने नाले में गिरकर एक मासूम की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब सड़क सुनसान थी। कोतवाली पुलिस ने नाले से बच्ची को निकलवाया।
मईल थाना क्षेत्र के पिपरा सरवन गांव निवासी योगेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ मुख्य मार्ग उत्तर तरफ बिजली घर के सामने रहते हैं। वह गाड़ी चलाते हैं। रविवार को घर के लोग कमरे में थे। इसी बीच उनकी सवा दो साल की बच्ची गुड़िया खेलते हुए नाले में जा गिरी। जनता कर्फ्यू के चलते सड़क सूनी होने के कारण कोई देख नहीं पाया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बच्ची के शव को निकलवाकर योगेंद्र कुमार को सौंप दिया। नाला जाम होने के कारण ओवरफ्लो होकर बह रहा है। इसमें मासूम डूब गई। इस बाबत कोतवाल अश्वनी कुमार राय ने बताया कि नाले में मासूम गिर गई थी। उसे निकलवाकर परिवार के लोगों को सौंप दिया गया है।