फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   child crushed under tractor

ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम की मौत, कोहराम

Thu, 10 Dec 2020 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
child crushed under tractor
ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम की मौत, कोहराम
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के मोहांव गांव में सड़क पर खड़े ट्रैक्टर को बच्चों ने स्टार्ट कर दिया। पास में ही खेल रहा डेढ़ साल का मासूम विजय गोंड़ पुत्र शिवकुमार पहिया के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। हालांकि पुलिस के देर से पहुंचने पर लोगों में नाराजगी थी।
बृहस्पतिवार करीब 12 बजे मोहांव गांव निवासी शिवकुमार की पत्नी कौशल्या पुत्र विजय को लेकर खेत की ओर गई थी। ग्रामीणों का कहना था कि कौशल्या बच्चे को किनारे बैठाकर बगल में पानी चल रहे पंपिंग सेट पर कपड़ा धुल रही थी। इसी बीच विजय कुछ बच्चों के साथ खेलते हुए पास खड़े ट्रैक्टर के पास चला गया। खेलकूद के दौरान कुछ बच्चे ट्रैक्टर पर चढ़ गए। इसी बीच ट्रैक्टर अचानक स्टार्ट होकर आगे बढ़ गया। जिससे पहिया के पास खेल रहा विजय उसकी जद में आ गया। आनन-फानन उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से मां कौशल्या का रो-रो कर बुरा हाल था। जबकि बहन आंचल (12) और कल्पना (07) गुमसुम थीं। इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि बाहर हूं। सूचना पर पुलिस गई थी। शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विजय की मौत से छिन गई मजदूर के घर की खुशी
बरहज। मोहांव गांव निवासी और मजदूर शिवकुमार गोंड़ के तीन संतानों में विजय इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से मजदूर के घर का चिराग बुझ गया। जबकि घर की खुशी छिन गई। जिसको लेकर सभी हतप्रभ हैं। दरवाजे पर जुटी भीड़ परिवार को ढांढस बंधाने में नाकाम साबित हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूर शिवकुमार सुबह पास के गांव में मजदूरी करने चला गया था। बेटे के घायल होने की सूचना पर वह भागकर घर आया। लेकिन दरवाजे पर हंसने खेलने की जगह जमीन पर बेटे का शव देखकर दहाड़े मारने लगा। मां कौशल्या रह-रह कर बेहोश हो जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed