{"_id":"6276b1a7d3d9cf756b38418b","slug":"chikenpox-in-2-villages-deoria-news-gkp436058159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिड़हनी और सिकड़िया में खसरा का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिड़हनी और सिकड़िया में खसरा का प्रकोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिड़हनी और सिकड़िया में खसरा का प्रकोप
16 परिवारों के करीब 80 लोग संक्रमित
जांच करने के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। क्षेत्र के दो गांवों में खसरा का प्रकोप फैलने से लोग दहशत में आ गए हैं। एक सप्ताह से गांव में संक्रमित बीमारी तेजी से फैल रही है। गांव के 16 परिवारों के करीब 80 लोग संक्रमित बताए जा रहे हैं। गांव में बीमारी की सूचना पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। टीम ने लोगों में दवा वितरित कर बीमारी से बचने के प्राथमिक उपाय सुझाए।
क्षेत्र के सिकड़िया गांव के शंभू साहनी, छोटेलाल साहनी, सचिन यादव, बहाल साहनी, नित्यानंद साहनी, सुभाष साहनी, सुरेश साहनी और पिड़हनी गांव के रामनयन गोंड, सरदार गोंड, जोखन पासवान, साहब यादव, बृजनाथ शर्मा, सुशील यादव, संतोष यादव, लालमन यादव, अभिमन्यु यादव का पूरा परिवार एक सप्ताह से खसरा का प्रकोप झेल रहा है। पीड़ितों के अनुसार उनके शरीर पर लाल दाने निकल जा रहे हैं। इसके बाद उन्हें बुखार हो जा रहा है। बीमारी से लोगों में भय बना है। गांव में दैवीय प्रकोप मान कर महिलाओं ने सुबह-शाम पूजा-पाठ भी शुरू कर दिया है। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. दिनेश यादव ने बताया कि डॉ. विकास कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव के लोगों की जांच कर दवा वितरित की है। लोगों को बचाव के तरीके भी बताए जा रहे हैं।
बीमारी के लक्षण
चिकित्सक के अनुसार खसरा एक संक्रामक बीमारी है। इस दौरान शरीर में दाना निकलना, दर्द के साथ तेज बुखार हो जाता है। संक्र ामक होने के कारण यह तेजी से फैलता है।
विज्ञापन
प्राथमिक बचाव
डॉ. दिनेश यादव ने बताया कि खसरा में सुपाच्य भोजन करना चाहिए। संक्रमित बीमारी होने के कारण आइसोलेशन में रहना बेहतर होगा। सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मरीजों को बुखार की दवा के साथ अन्य दवाएं भी दी जा सकती हैं।