{"_id":"5db336e78ebc3e01463f57b0","slug":"chief-secretary-furious-after-seeing-dirt-inhospital-deoria-news-gkp3269565125","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी में गंदगी देख भड़के प्रमुख सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरजेंसी में गंदगी देख भड़के प्रमुख सचिव
विज्ञापन

सीएमएस पर जताई नाराजगी, फर्म मालिक को दी चेतावनी
मेडिकल कॉलेज भवन के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शासन के प्रमुख सचिव और जिले के नोडल अधिकारी राजन शुक्ल ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज निर्माण की प्रगति और जिला अस्पताल की इमरजेंसी का हाल जाना। मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण में तेजी और मलबे को शीघ्र हटवाने का निर्देश दिया। इमरजेंसी के वार्ड और शौचालयों में गंदगी देख भड़के प्रमुख सचिव ने कड़ी हिदायत दी। पूछा, लोगों का इलाज कर रहे हो या बीमार बना रहे हो। इसके लिए प्राइम क्लीनिंग एजेंसी के ठेकेदार को चेतावनी दी।
शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे प्रमुख सचिव, डीएम अमित किशोर, सीडीओ शिव शरणप्पा जीएन समेत अन्य अफसरों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। मेडिकल कॉलेज के लिए तोड़े जा रहे भवन और कार्य प्रगति का प्रमुख सचिव ने हाल जाना। निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। महिला अस्पताल की ओपीडी और जिला अस्पताल में सफाई संतोषजनक मिली। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में प्रमुख सचिव पहुंचे तो फर्श पर दवाओं का रैपर, ग्लूकोज का बोतल बिखरा था और दुर्गंध आ रहा था। शौचालय में गंदगी फैली थी और बाथरूम का फाटक टूटा था। यह देख प्रमुख सचिव ने जिम्मेदारों से नाराजगी जाहिर करते हुए पूछा कि इमरजेंसी में आने वाले मरीज तो वैसे ही बीमार हो जाएंगे। इसमें बैठकर कैसे डॉक्टर और कर्मचारी इलाज करते हैं। बताया गया कि जिला अस्पताल में सफाई का ठेका प्राइम क्लीनिंग एजेंसी के जिम्मे हैं। एजेंसी के वर्कर सफाई में लापरवाही बरत रहे हैं। प्रमुख सचिव ने डीएम को एजेंसी मालिक को चेतावनी देने और स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।