फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Chief accused of robbery and murder appeared in court

खाक छानती रह गई एसओजी, कोर्ट में हाजिर हो गया लूट एवं हत्या का मुख्य आरोपित

Sat, 05 Dec 2020 10:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Chief accused of robbery and murder appeared in court
खाक छानती रह गई एसओजी, कोर्ट में हाजिर हो गया लूट एवं हत्या का मुख्य आरोपित
विज्ञापन

देवरिया। थाना गौरीबाजार क्षेत्र के बखरा बाजार में एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र संचालक सर्वेश्वर पटेल की हत्या कर 5.40 लाख रुपये लूट के मामले में फरार मुख्य आरोपित सिरजम निवासी विकास उर्फ भोला उर्फ भोलू निषाद शनिवार को कोर्ट में हाजिर हो गया। एसओजी और पुलिस तीन दिनों से कचहरी में खाक छानती रह गई।
गौरीबाजार के बखरा बाजार में 18 नंवबर को एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र संचालक सर्वेश्वर पटेल पुत्र स्व. रमेश पटेल निवासी जिगनी थाना रामपुर कारखाना की हत्या कर 5.40 लाख रुपये बाइक सवार बदमाशों ने लूटे लिए थे। इस संबंध में मृतक के भाई तारकेश्वर पटेल की तहरीर पर गौरीबाजार थाने में अज्ञात बदमाशों के विरुद्घ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। घटना के बाद से ही एसओजी सहित पुलिस की कई टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश में लगाया गया था। पिछले शनिवार को मदरसन ढाले के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में पांच बदमाश पकड़ में आ गए।
विज्ञापन

पूछताछ में उन्होंने बताया कि संचालक को गोली भोलू ने ही मारी थी। लूट के दौरान बाइक पर भोलू और मोहसीन उर्फ सोनू सवार थे। भोलू निषाद सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके बाद एसओजी एवं पुलिस कचहरी में जाल बिछाई थी। एसपी ने हर हाल में गिरफ्तार करने का फरमान जारी किया था, लेकिन एसओजी के कुछ दरोगाओं की लापरवाही की वजह से भोलू हाजिर होने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बदमाशों की हो चुकी है गिरफ्तारी
लूट एवं हत्या के मामले में अवधेश यादव पुत्र मदन यादव निवासी बरपार थाना रामपुर कारखाना, मोहसिन उर्फ सोनू पुत्र मुलदा शेख निवासी महुआबारी शास्त्रीनगर थाना कोतवाली, अजय यादव पुत्र महेंद्र यादव निवासी रामपुर हिरामन थाना रामपुर कारखाना, अभिषेक वर्मा पुत्र शिव अवतार वर्मा निवासी गौरीबाजार हाटा रोड थाना गौरीबाजार, कामेश्वर यादव उर्फ मन्नू यादव पुत्र विशेश्वर यादव निवासी पननहा इंदुपुर थाना गौरीबाजार को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
भोलू की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई थीं। उसके कोर्ट में हाजिर होने की कोई सूचना नहीं आई है, अगर ऐसा है तो उसे पुलिस रिमांड पर लेगी।
डॉ. श्रीपति मिश्र, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed