चिकन पाॅक्स से बच्ची की मौत, सात पीड़ित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में चिकन पाक्स का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। देसही देवरिया के पिपरा मदनगोपाल और लार के सुतावर के बाद अब लोहिया ग्राम सामी पट्टी में चिकन पाक्स का कहर जारी है।
गुरुवार को चिकन पाक्स से शमशाद अंसारी की सात साल की बेटी नूरजहां की मौत हो गई। इसके अलावा गांव के सात लोग पीड़ित बताए जा रहे हैं। इसको लेकर गांव में खलबली मची है। स्वास्थ्य महकमा इससे बेखबर है।
सामीपट्टी गांव में शमशाद की बेटी नूरजहां तीन दिनों से बुखार से पीड़ित थी।
उसके शरीर पर मटर के बराबर दाने निकल आए थे। परिवार के लोग नजदीक के निजी डॉक्टर के यहां इलाज करा रहे थे। लेकिन गुरुवार को तबीयत अचानक बिगड़ गई।
शाम को बच्ची की मौत हो गई। इसके अलावा शमशाद के तीन अन्य बच्चे सानिया (5) और जोहरा (1), बेटा शमशेर (3) भी चिकन पाक्स से पीड़ित बताए जा रहे हैं।
इसी गांव में दूसरे परिवार के बच्चे भी चिकन पाक्स से पीड़ित हैं। इन बच्चों में जुमेर पांच पुत्र जियाउददीन, राकेश (6 ) पुत्र कमलेश, रोजा (2 ) पुत्री इमामुददीन, छोटी (8 ) पुत्री उपेंद्र हैं।
परिवार के लोग निजी चिकित्सक के यहां इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के लोग इससे अनभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं। इसके पहले देसही देवरिया के पिपरा मदनगोपाल में चिकन पाक्स से दो मौतें हो चुकी हैं।
इस बाबत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. डीबी शाही ने बताया कि लोगों के बीमरा होने और बच्ची की मौत की जानकारी नहीं है। शुक्रवार को टीम भेजकर रोकथाम के प्रयास किए जाएंगे।