फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   chhoti gandak cutting fast

कोटवा में छोटी गंडक ने फिर शुरू किया कटान, हरपुर और कोन्हवलिया की तरह पक्का बांध बनाने की ग्रामीणों ने उठाई मांग

Sun, 03 Oct 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
chhoti gandak cutting fast
कोटवा में छोटी गंडक ने फिर शुरू किया कटान, हरपुर और कोन्हवलिया की तरह पक्का बांध बनाने की ग्रामीणों ने उठाई मांग
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। छोटी गंडक नदी ने कोटवा गांव में कटान तेज कर दी है। कटान ऐसे ही जारी रही तो बंधे का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। बंधा कटने से आधा दर्जन गांव मुख्य मार्ग से कट जाएंगे। ग्रामीणों ने हरपुर और कोन्हवालिया की तरह कोटवा में भी पक्का बांध बनाने की मांग की है।

रामपुर कारखाना, देसही देवरिया और तरकुलवा विकासखंड के गांव में छोटी गंडक नदी ने कटान तेज कर दिया है। हेतिमपुर से निकली यह नदी किसानों और ग्रामीणों के लिए काल साबित हो रही है। नदी की कटान से शाहजहांपुर, बलुवही, नौतन हथियागढ़, सहोदर पट्टी, बिंदवालिया, सिरवानिया, कोटवां, कमधेनवा, मथुरा छापर, कौला मुंडेरा और मुंडेरा मिश्र गांव प्रभावित हैं। इनमें से तरकुलवा विकासखंड के कोटवां, कमधेनवा, मथुरा छापर और रामपुर कारखाना का मुंडेरा मिश्र में कटान बहुत तेज हो गया है। कोटवा गांव के अमोल घाट और ईदगाह के पहले तालाब के पास बंधा पूरी तरह कटने के कगार पर है। अगर इन दोनों स्थानों पर बंधा कट गया तो आधा दर्जन गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से कट जाएगा। ग्राम प्रधान जावेद आलम, राकेश कुमार पासवान और प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह व जय प्रकाश पाल धनगर, पूर्व प्रधान अशोक सिंह व नन्हे खान समेत नौमी गुप्ता, अभिमन्यु सिंह, सुरेश गुप्ता, श्रीराम सिंह आदि ग्रामीणों ने हरपुर और कोन्हवालिया की तरह कोटवां में भी पक्का बांध बनाने की मांग जिला प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed