फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Chhath festival

Deoria News: कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए...

Sun, 19 Nov 2023 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 19 Nov 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Chhath festival
छठ पूजा पर बाजार में खरीदारों की भीड़
देवरिया। कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए...। होई ना बलम जी कहरिया, बहंगी घाटे पहुंचाय... सरीखे गीत कई छठ घाटों पर शनिवार से ही बजने लगे। सूर्योपासना के पर्व छठ की तैयारियों में जुटी महिलाओं ने शनिवार को व्रत रहने के बाद शाम को परंपरागत ढंग से खरना किया। साथ ही वह रविवार को होने वाले पूजन एवं शाम को अर्घ्य की तैयारियों में भी जुटी रहीं। चार दिवसीय पर्व के दूसरे दिन प्रमुख बाजारों में प्रसाद सामग्री खरीदने के लिए अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक लोग आए।
विज्ञापन


छठ महापर्व को लेकर जिले में भी खूब उत्साह दिख रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के नदी-घाटों पर जमकर तैयारियां की जा रही हैं। चार दिवसीय पर्व के दूसरे दिन व्रती महिलाओं ने खरना किया और प्रसाद के रूप में शाम को गुड़ की खीर बनाकर इसे ग्रहण किया। शहर के मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर, परमार्थी पोखरा, कसया रोड स्थित गायत्री मंदिर पोखरे पर भी छठ वेदियां बनाने एवं बनी हुई को रंगने का कार्य चला।
विज्ञापन


नगरपालिका प्रशासन की ओर से नगर निकाय क्षेत्र में आने वाले पोखरों, तालाबों की सफाई को अंतिम रुप दिया गया। कई जगहों पर जेसीबी लगाकर साफ-सफाई कराई गई। उधर शहर से लगायत देहात क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों में व्रत की तैयारियों एवं प्रसाद सामग्रियों की खरीदारी को लेकर अन्य दिनों की अपेक्षा शनिवार को भीड़ अधिक आई। शनिवार को शहर के मोतीलाल रोड, मालवीय रोड, हनुमान मंदिर, सिविल लाइंस रोड पर गन्ना 40 रुपये पीस, गंजी 50 रुपये किलो, सुथनी 120 रुपये किलो, अन्नानास 40 रुपये पीस, शरीफा 30 से 40 रुपये पीस, अंगूर 400 रुपये किलो, सीता 40 रुपये, मूली 20 रुपये किलो, कद्दू 40 रुपये किलो, कोशी 150 से 160 रुपये पीस में बिका। दुकानों पर महिलाओं ने खूब मोलभाव भी किया। वह यह तर्क भी देते नजर आई कि बगल के दुकान में कम रुपये में वह प्रसाद सामग्री मिल रही है। मालवीय रोड के दुकानदार अशोक चौरसिया ने बताया कि पिछले दो दिनों की अपेक्षा शनिवार को बाजार अधिक गुलजार दिखा। इससे अच्दा व्यवसाय हुआ। एसपी कार्यालय के सामने दुकान लगाए बिल्लू ने बताया कि प्रसाद सामग्री पिछले साल से कुछ महंगा होने के बावजूद भी लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन




----------



आज सूर्यास्त के समय दिया जाएगा अर्घ्य

ज्योतिषाचार्य पं विवेक उपाध्याय व शरद चंद मिश्र ने बताया कि रविवार को व्रती महिलाएं निर्जला व्रत उपवास रखेंगी। सूर्यास्त के समय नदी-घाटों पर जल में खड़े होकर वह अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी।



-------

छठ पर्व पर डीएम ने दी जनपदवासियों को बधाई


देवरिया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने जनपदवासियों को लोक आस्था के महापर्व छठ की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सूर्योपासना का यह पर्व जनपदवासियों के जीवन सुख एवं समृद्धि की किरण बिखेरे। डीएम ने श्रद्धालुओं से नदी -तालाबों में अर्घ्य देते समय सुरक्षा संबंधी विशेष सतर्कता बरतने का अनुरोध किया।


---------

छठ पर्व पर परिषदीय स्कूलों में सोमवार को रहेगा स्थानीय अवकाश
देवरिया। छठ महापर्व पर जिले के परिषदीय स्कूलों में सोमवार को अवकाश रहेगा। बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने शनिवार को बताया कि जिलाधिकारी की अनुमति से जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित जनपद के समस्त कक्षा एक से आठवीं तक के परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में 20 नवंबर दिन सोमवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे में यह विद्यालय इस दिन बंद रहेंगे।

--------------
एसडीएम ने किया नगर के छठ घाट का निरीक्षण

...फोटो समाचार

भाटपाररानी । एसडीएम हरिशंकर लाल ने शनिवार को नगर के छठ घाट रानी पोखरा का निरीक्षण किया। जहां व्रती महिलाएं सूर्य को अर्घ्य देगी।उन्होंने मौके पर व्रती महिलाओं को रविवार के दिन डूबते सूर्य व सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ देने की पोखरी के अंदर पानी में खड़े होने की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नगर पंचायत प्रतिनिधि विजय कुमार गुप्ता से पोखरे के अंदर तथा बाहर प्रकाश की व्यवस्था आदि के बारे में पूछताछ की। उन्होंने मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष दिलीप पांडेय से सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त किया। इसके बाद में नगर में मस्जिद रोड, दुर्गा मंदिर रोड, स्टेशन रोड होते हुए बेलपार चौराहा तक पैदल भ्रमण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

छठ पूजा पर बाजार में खरीदारों की भीड़

छठ पूजा पर बाजार में खरीदारों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed