{"_id":"60981e958ebc3ed201115d91","slug":"chc-will-be-converted-to-covid-19-hospital-deoria-news-gkp3941336171","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी गौरी बाजार को कोविड एल-2 अस्पताल बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी गौरी बाजार को कोविड एल-2 अस्पताल बनाने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी गौरी बाजार को कोविड एल-2 अस्पताल बनाने की तैयारी
गौरीबाजार। क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। गौरी बाजार सीएचसी पर कोरोना मरीजों के इलाज के लिए आक्सीजनयुक्त तीस बेड का कोविड एल-2 अस्पताल बनाने की कवायद चल रही है। बेड तैयार हो गया है, सिर्फ आक्सीजन सिस्टम का इंतजार है।
पिछले वर्ष जब जनपद में कोविड मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा तो सीएचसी गौरी बाजार को एल-1 स्तर का अस्पताल बनाया गया था, जिसे कुछ दिनों के बाद मरीजों की संख्या में कमी होने पर बंद कर दिया गया। पंचायत चुनाव के बाद कोविड मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि होने से जिला प्रशासन ने गौरी बाजार सीएचसी को कोविड एल-2 अस्पताल बनाने का निर्णय लिया है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। अस्पताल में तीस बेड तैयार हो चुके हैं। अब केवल आक्सीजन की व्यवस्था की जानी शेष है। महामारी को नियंत्रित करने के लिए टेस्टिंग पर भी जोर दिया जा रहा है। कोविड टेस्ट के लिए सीएचसी गौरी बाजार एवं इसके अंतर्गत पीएचसी खैरटियां एवं पीएचसी रामलक्षन सहित तीन स्थानों को सेंटर बनाया गया है। क्षेत्र में बढ़ते कोविड मामलों को देखते हुए सीएचसी स्तर पर तीन टीमें बनाई गई हैं, जो क्षेत्र के विभिन्न गांवों में घर-घर जाकर लोगों का कोविड टेस्ट कर रही हैं। सीएचसी पर, 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का टीकाकरण भी किया जा रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ. बीएन गिरि ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर कोरोना मरीजों के इलाज के लिए तीस बेड तैयार कर दिए गए हैं। आक्सीजन की सुविधा मिलते ही एल-2 स्तर पर इलाज शुरू कर दिया जाएगा।