फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   chc lar got second prize

कायाकल्प : लार सीएचसी को प्रदेश में दूसरा स्थान

Wed, 01 Jun 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
chc lar got second prize
कायाकल्प : लार सीएचसी को प्रदेश में दूसरा स्थान
विज्ञापन

लार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार को कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। पुरस्कार के रूप में चार लाख रुपये की धनराशि दी गई है। इसके पहले भी यह अस्पताल कई पुरस्कार अपने नाम कर चुका है। वित्तीय वर्ष 2021-2022 में कायाकल्प अवार्ड स्कीम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का तीन चरणों में इंटर्नल, पियर एवं एक्सटर्नल असेसमेंट किया गया। इसमें प्रदेश स्तरीय टीम में शामिल तीन अधिकारी लखनऊ से तीन जनवरी को लार सीएचसी पहुंचे। अस्पताल की सात थिमेटिक एरिया (हॉस्पिटल अप कीप सैनिटेशन एंड हाइजीन, अपशिष्ट प्रबंधक, इंफेक्शन कंट्रोल, सपोर्ट सर्विस, हाईजीन प्रमोशन,एवं वियांड बाउंड्रीवाल,) साफ सफाई, सामान का रख रखाव, कर्मचारियों का व्यवहार, जैव अपशिष्ट का सही तरीके से निस्तारण, संक्रमण से बचाव के लिए अपनाए गए उपाय, क्षेत्रीय प्रतिनिधियों, एजियो आदि के योगदान से संबंधित मानकों की जांच की। इसके बाद तीन स्तर से असेसमेंट किया गया। सोमवार को प्रदेश में जब दूसरा स्थान प्राप्त होने की घोषणा हुई तो अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारियों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। पुरस्कार के रूप में चार लाख की धनराशि दी गई है। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीबी सिंह सहित उनकी पूरी टीम को बधाई दी है।

लोगों को लुभा रहा सीएचसी का पार्क
लार। सीएचसी लार में बना पार्क लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। उसमें लगी फूल पत्तियां अस्पताल परिसर को सुगंधित बना रही हैं। मरीजों के साथ आए तीमारदार पार्क में पेड़ के नीचे बैठ कर आराम फरमाते हैं। सुबह शाम अस्पताल के डॉक्टर, कर्मचारी योगाभ्यास करते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed