{"_id":"58bc53b24f1c1b185ae7e6e0","slug":"chc-brhaz-felt-bad-hand-pumps","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरहज सीएचसी में लगा हैंडपंप खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरहज सीएचसी में लगा हैंडपंप खराब
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लगे इण्डिया मार्का हैंण्डपंप के खराब होने से मरीजों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। लोगों की मानें तो परिसर में लगा हैंडपंप करीब छह महीने से खराब है।
पुराना बरहज में बने सीएचसी पर इलाज के लिए पूरे क्षेत्र के मरीज आते हैं। मरीजों और तीमारदारों के लिए अस्पताल परिसर के मुख्य गेट के समीप इंडिया मार्का टू हैंडपंप लगा है। इससे वे अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकते थे। इलाज के लिए आईं सुहानी देवी, निर्मला, रामेश्वर, वीरकेश्वर, सुहेल आदि का कहना है कि हैंडपंप के खराब होने से पीने के पानी के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि गर्मी के दिनों में पानी के लिए इधर-उधर भटकने से इलाज के लिए आए लोगों की हालत और भी खराब हो जाएगी। इस संबंध में अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि इसकी जानकारी विभागीय उच्चाधिकारियों को दी दी गई है।