फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   chaudhary charan singh remembered on 35th death anniversary

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह

Mon, 30 May 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
chaudhary charan singh remembered on 35th death anniversary
पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह
विज्ञापन

सोनूघाट। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 35वीं पुण्य तिथि पर रविवार को उन्हें याद किया गया। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सपा के पूर्व प्रदेश सचिव बेचूलाल चौधरी ने उन्हें किसानों के मसीहा बताया। कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में ऐतिहासिक निर्णय लेकर पटवारी पद को समाप्त कर लेखपाल बना दिया था।
उन्होंने कहा कि चौधरी साहब की सोच थी जब तक देश का किसान मजबूत नहीं होगा, तब तक देश का समुचित विकास नहीं होगा। देश की नब्बे प्रतिशत आबादी गांव में निवास करती है। जब गांव आर्थिक रूप से मजबूत होगा तभी देश स्वस्थ होगा। पूर्व जिला उपाध्यक्ष उमेश नारायण शाही ने कहा कि चौधरी साहब की कृतियां सदैव जीवंत रहेंगी। उनके बताए गए रास्ते पर चलकर ही देश को प्रगति के पथ पर ले जाया जा सकता है। कार्यक्रम का शुभारंभ चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। इस दौरान दीनानाथ चौधरी, रामखेदू यादव, योगेंद्र यादव, छोटेलाल चौरसिया, बबलू, रामअशीष यादव, सतीश पटेल, अर्जुन यादव, विक्कू, लालमन यादव, सुनील शर्मा, लाल बहादुर यादव, रामायन यादव, राधे श्याम यादव, विजय लाल, धीरेंद्र यादव, विरेंद्र यादव, शैलेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसान दिवस के रूप में मनाई गई पुण्यतिथि
भाटपाररानी। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि रविवार को छितौनी में किसान दिवस के रूप में मनाई गई। सपा के पूर्व जिला सचिव अनूप यादव ने कहा कि चौधरी साहब किसानों के सच्चे हितैषी थे। मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जिन पदों पर रहे, उन्होंने किसानों के हित में कई कदम उठाए। शिक्षक नेता विक्रमा तिवारी ने कहा कि चौधरी साहब जीवन पर्यंत किसानों के हितों की बात सोचते रहे। उन्होंने किसानों की आर्थिक दशा सुधारने के लिए कई पुस्तकें भी लिखीं। जिस पर आज शोध हो रहा है। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख व्यास यादव, अशोक यादव, दिनेश यादव, विनोद यादव, अनिल यादव, अजय यादव, राजेश तिवारी, डॉ. केके मिश्र, महेश, रामजी उर्फ भूलन, अनिल राजभर, नरेश प्रसाद, बाबू नंदन मिश्र, राजेश कनौजिया आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के सच्चे हितैषी थे चौधरी चरण सिंह
बरहज। लवरछी बाइपास स्थित कैंप कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने जीवन पर्यंत किसानों के लिए संघर्ष किया है। इस दौरान विजय रावत, विकास यादव, इमामुद्दीन खान, अजीत कुमार, राजू, किशन मोहन यादव, रोहित मद्धेशिया, सुरेश राजभर, विपिन सिंह, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री को दी गई श्रद्धांजलि
देवरिया। राष्ट्रीय लोकदल की ओर से रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौ.चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। सिचाई डाक बंगले पर हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव ने कहा कि किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की नीतियां और कार्य सभी को प्रेरित करते हैं। इस दौरान पवन यादव, अमित रंजन श्रीवास्तव, शिवदत्त पाठक, दीनानाथ, सुनील यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed