{"_id":"66f7dec6c57c76926e08bdcc","slug":"chaos-in-deoria-over-asking-for-donations-for-durga-puja-allegations-of-looting-by-entering-the-house-2024-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दुर्गा पूजा का चंदा मांगने को लेकर बवाल, घर में घुसकर लूटपाट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दुर्गा पूजा का चंदा मांगने को लेकर बवाल, घर में घुसकर लूटपाट का आरोप
Sat, 28 Sep 2024 04:17 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:17 PM IST
सार
खुखुंदू थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव निवासी श्रवण माली का बेटा आनंद माली शुक्रवार को अपने अन्य दोस्तों के साथ गांव के सड़क पर खड़ा होकर दुर्गा पूजा का चंदा वसूली कर रहा था। पड़ोस गांव से एक युवक पिकअप लेकर पहुंचा। किशोरों ने चालक से चंदा मांगा तो वह गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि चालक गाड़ी से नीचे उतरकर एक किशोर की पिटाई कर दिया।
विज्ञापन
हल्ला हंगामा करते स्थानीय लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव में शनिवार को दुर्गा पूजा का चंदा मांगने को लेकर जमकर बवाल हो गया। गांव के कुछ किशोर चंदा वसूली कर रहे थे, इसी बीच पड़ोस गांव से एक युवक पिकअप लेकर पहुंचा। किशोरों ने चालक से चंदा मांगा तो वह गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन
आरोप है कि चालक गाड़ी से नीचे उतरकर एक किशोर की पिटाई कर दिया। इसके बाद सभी लड़के मिलकर चालक की भी पिटाई कर दिए। उधर, घटना के बाद चालक अपने गांव सझवलिया चला गया और कुछ ही देर में गांव से सैकड़ों लोगों को लाठी-डंडे के साथ लेकर मझवलिया गांव पहुंच एक परिवार के घर पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
घर पर मौजूद महिलाओं को धक्का दे हमलावर घर में घुसकर खूब उत्पात मचाएं। महिला ने घर में घुसकर लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव निवासी श्रवण माली का बेटा आनंद माली शुक्रवार को अपने अन्य दोस्तों के साथ गांव के सड़क पर खड़ा होकर दुर्गा पूजा का चंदा वसूली कर रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान पड़ोसी गांव सझवलिया का चालक ओमप्रकाश यादव पिकअप लेकर वहां गया। लड़कों ने पिकअप रोककर चंदा मांगा तो वह गाली गलौज करने लगा। इसके बाद उसने आनंद माली को मारपीट कर घायल कर दिया। इससे नाराज लड़को ने चालक की भी पिटाई कर दी।
बौखलाया चालक गांव जाकर बड़ी संख्या में गांव वालों को लेकर आनंद के घर आ पहुंचा और घर पर मौजूद मां इंदू देवी और बहन को धक्का देकर लोगों के साथ घर में जा घुसा। इंदू देवी का आरोप है कि एक माह बाद ही बेटी की शादी है, इसके लिए जेवरात और कपड़ो की खरीदारी कर घर में रखी थी।
हमलावर घर में आनंद को ढूंढते हुए बाक्स खोलकर सारा समान छिटते हुए जेवरातों की लूटपाट किए। उधर, गांव में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को देख किसी ने 112 पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचते ही हमलावर भाग निकले। गांव में हुए बवाल से अन्य ग्रामीण दहशत में है।
इंदू देवी ने थाने पहुंच तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।