फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Chaos in CHC, people staged a sit-in

Deoria News: सीएचसी में अव्यवस्था, लोगों ने दिया धरना

Thu, 10 Apr 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 10 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Chaos in CHC, people staged a sit-in
मईल के परसिया चंदौर सीएचसी पर धरना देते समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मईल। सीएचसी परसिया चंदौर भागलपुर की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय समानता दल के नेतृत्व में लोगोंं ने बृहस्पतिवार को धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
धरना स्थल पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय दीप कुशवाहा ने कहा कि यह सीएचसी पिछड़े इलाकों के लिए महत्वपूर्ण है। बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे तक अस्पताल का ताला बंद था।
मरीज बैठे थे। ज्ञापन लेने के लिए कोई डॉक्टर और कर्मचारी मौजूद नहीं था। सीएमओ से मोबाइल फोन पर वार्ता करने के बाद स्टाफ नर्स पिंकी मौर्या ज्ञापन लेने आईं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अधिकारी-कर्मचारी मनमाने तरीके से कार्य कर रहे हैं। सीएचसी पर रोजाना चिकित्सकों और कर्मचारियों की उपस्थिति होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, पैथाेलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई कराई जाए।
ज्ञापन देने वालों में सपा नेता सूर्य प्रकाश, अरविंद कुशवाहा, कृष्ण कुमार, अभय, सेवक मौर्य, चंद्रिका प्रसाद, सीताराम, प्रदीप कुमार, नवीन कुमार, अमन सिंह, शिवम, गौतम, रोशन, कमला कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed