फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   challan of static majestrate and additional superintendent

स्टेटिक मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक का चालान

Fri, 01 Apr 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
challan of static majestrate and additional superintendent
स्टेटिक मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक का चालान
विज्ञापन

बरहज। पैना स्थित स्व.विंध्याचल शाह इंटर कालेज के हाईस्कूल के संस्कृत और इंटर के प्राविधिक कला विषय की कापी बड़का गांव में लिखने के मामले में संलिप्त पाए गए स्टेटिक मजिस्ट्रेट धीरज गुप्त और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक हरीप्रसाद यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर शुक्रवार को चालान कर दिया।

एसडीएम ध्रुव शुक्ल को फोन पर मिली सूचना पर अधिकारियों और पुलिस की टीम ने 29 मार्च को बड़का गांव के प्रधान के घर छापामारा। मकान के दूसरे और तीसरे मंजिल पर दीवान बेड से भारी मात्रा में बोर्ड परीक्षा की कापी, प्रश्नपत्र, प्रवेश पत्र, एवार्ड ब्लैंक, कलर सहित नकल सामग्री बरामद हुई थी। नौ लोगों का पुलिस ने चालान किया था। लोगों का कहना है कि पैना के स्व.विंध्याचल शाह इंटर कालेज में बोर्ड परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए छात्रों से रुपये वसूल किए जाने की बात सामने आ रही है। रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। स्थानीय पुलिस और एसओजी टीम फरार चल रहे 25 हजार के इनामी केंद्र व्यवस्थापक तारकेश्वर प्रसाद गुप्त की सरगर्मी से तलाश में जुटी है। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है। जल्द ही केंद्र व्यवस्थापक को भी अरेस्ट कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed