फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Centre's effigy burnt

केंद्र सरकार का पुतला जलाया गया

Wed, 02 Nov 2016 10:30 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 02 Nov 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
Centre's effigy burnt
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर केंद्र सरकार का पुतला जलाया। - फोटो : अनूप तिवारी
देवरिया। पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल के खुदकुशी करने के बाद उनके परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने बुधवार को सुभाष चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार विरोधी नारे भी लगाए। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्र के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता शाम को सुभाष चौक पर एकत्र हुए।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार हिटलरशाही पर उतर आई है। लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों का गला घोंटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पूर्व सैनिक रामकिशन के परिजनों का हालचाल लेने जा रहे थे, लेकिन पीएम के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्षी पार्टियों को सरकार के खिलाफ बोलने नहीं देना चाहती है।
विज्ञापन


यह स्वच्छ राजनीति नहीं है। देश में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार मिला हुआ है। इस मौके पर नागेंद्र शुक्ला, मुकुंद भाष्कर मणि, महेंद्र मिश्र, डॉ. चंद्रिका यादव, नीरज मिश्र, दीनानाथ भारती, बृजनारायण मिश्र, कैलाश तिवारी, जवाहर, रमाशंकर यादव, हीरानंद राय, अशोक मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed