फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Center should not be negligent in purchasing paddy: Additional Chief Secretary

धान क्रय में लापरवाही न बरतें केंद्र प्रभारी: अपर मुख्य सचिव

Mon, 28 Dec 2020 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Center should not be negligent in purchasing paddy: Additional Chief Secretary
किसान सेवा सहकारी संघ सोनूघाट में क्रय केंद्र का जायजा लेते हुए अपर मुख्य सचिव राजन शुक्ल व अन्य - फोटो : DEORIA
धान क्रय में लापरवाही न बरतें केंद्र प्रभारी: अपर मुख्य सचिव
विज्ञापन

देवरिया। जनपद के नोडल अधिकारी व नागरिक सुरक्षा एवं राजनैतिक पेंशन विभाग के अपर मुख्य सचिव राजन शुक्ला ने सोमवार को गो आश्रय स्थल, धान क्रय केंद्र, गन्ना तौल केंद्र एवं कोविड-19 के जिला स्तरीय वैक्सीन स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए।
अपर मुख्य सचिव ने नगर पालिका परिषद की ओर से संचालित कान्हा गोशाला बेसहारा आश्रय स्थल पिपरपाती का निरीक्षण किया। उन्हें बताया गया कि यहां 62 गोवंश हैं। उन्होंने गोवंशियों का समुचित देखभाल करने एवं ठंड को ध्यान में रखते हुए जरूरी इंतजाम किए जाने के निर्देश दिए। इसके बाद सोनूघाट स्थित पीसीएफ के धान क्रय केंद्र का जायजा लिया। नमी माप मशीन, इलेक्ट्रानिक कांटा आदि को देखा। नमी माप मशीन से अपने सामने धान की नमी की जांच कराई। उन्होंने केंद्र प्रभारी देवानंद राय को निर्देश दिया कि धान खरीद में कोई लापरवाही व अनियमितता न बरती जाए। किसानों का धान क्रय करने में हीलाहवाली न की जाए। इस दौरान किसान रामबचन ने धान क्रय नहीं किए जाने की बात कही। प्रभारी ने बताया कि इन्होंने अभी रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। इनका धान हल्दिया रोग ग्रसित है। नोडल अधिकारी ने किसान से धान का नमूना लाने को कहा, जिसमें धान हल्दिया रोग से ग्रसित था। उन्होंने साफ करा कर क्रय किए जाने का निर्देश प्रभारी को दिया। केंद्र पर अब तक सौ किसानो का धान क्रय किया गया था, जिसमें से 86 किसानो का भुगतान कर दिया गया है। केंद्र का लक्ष्य छह हजार कुंतल है, जिसके सापेक्ष 5500 क्विंटल धान क्रय कर लिया गया था। नोडल अधिकारी ने उपस्थित किसानों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना।
विज्ञापन

इसके बाद अपर मुख्य सचिव ने परसिया मिस्कारी स्थित प्रतापपुर चीनी मिल के गन्ना तौल केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अपने सामने वजन कराकर कांटे के माप को देखा तो सही पाया गया। केंद्र पर सोमवार को 12 किसानों का गन्ना तौल किया गया था। डीएम अमित किशोर ने कांटा लिपिक को चेतावनी दी कि किसी प्रकार की घटतौली मिलने पर उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि केंद्र के क्षेत्र में 12 गांव शामिल हैं। सहायक गन्ना प्रबंधक मोहित कुमार से भी तौल आदि की जानकारी लिए। यहां से अपर मुख्य सचिव जिला अस्पताल परिसर में पहुंचे और कोविड-19 वैक्सीन स्टोर का निरीक्षण किए। इस दौरान वैक्सीन के समुचित रख-रखाव तथा पूरी तत्परता व सजगता बरतने का निर्देश सीएमओ सहित अन्य स्वास्थ अधिकारियों को दिया। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित यादव, सीआरओ अमृत लाल बिंद, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, एडीएम वित्त एवं राजस्व उमेश कुमार मंगला, सीएमओ डां. आलोक पांडेय, सदर एसडीएम सौरभ सिंह, सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विकास साठे, डिप्टी आरएमओ जितेंद्र यादव, डीएसओ विनय कुमार सिंह, जिला गन्ना अधिकारी आनंद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed