फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cdo visited bloc office

ब्लॉक परिसर में गंदगी देख सीडीओ ने जताई नाराजगी

Fri, 21 Jan 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
cdo visited bloc office
ब्लॉक परिसर में गंदगी देख सीडीओ ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

बरहज। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने शुक्रवार को ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण किया। कोविड पोर्टल पर डाटा फीडिंग में लगे सात कर्मी अनुपस्थित मिले। उनसे जवाब मांगा गया। ब्लॉक परिसर में गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जताई।

कोविड-19 वैक्सीनेशन को देखते हुए के विकास खंडों में डाटा अपलोडिंग का कार्य चल रहा है। इसमें ब्लाक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारियों को लगाया गया है। सीडीओ के निरीक्षण के दौरान ग्राम सचिव अभिषेक कुमार, लवकुश गुप्ता, नवनीत कुमार सिंह, नरेंद्र शुक्ला, ओमकार सोनकर, शिवहरि प्रभाकर और राजकुमार अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन बाधित करते हुए सीडीओ ने स्पष्टीकरण मांगा है। करीब आधे घंटे तक सीडीओ ब्लॉक कार्यालय में जमे रहे। परिसर की साफ-सफाई का हाल जाना। इस दौरान अजीत विक्रम सिंह, पूर्णिमा यादव, संजय कुमार, ओमकार सोनकर, राधेश्याम, राजेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed