फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   CDO upset over irregularities in the hostel under construction of Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya

Deoria News: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निर्माणाधीन छात्रावास में अनियमितता पर बिफरे सीडीओ

Sat, 17 Jun 2023 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
CDO upset over irregularities in the hostel under construction of Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya
सीडीओ ने 177.16 लाख की लागत से हो रहे निर्माण कार्य की जांच की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद शनिवार को सीडीओ रवींद्र कुमार अधिकारियों के साथ बीआरसी पहुंचे, जहां कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्रावास के निर्माण कार्य की जांच की। 177.16 लाख की लागत से बन रहे भवन निर्माण कार्य में अनियमितता दिखी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। हालांकि मौके पर कोई जिम्मेदार मौजूद नहीं था।

करीब तीन बजे सीडीओ, एसडीएम योगेश कुमार और अन्य अधिकारियों के साथ अचानक बीआरसी स्थित निर्माणाधीन छात्रावास देखने पहुंच गए। दूसरे तल पर निर्माण कार्य चल रहा था। प्रथम तल पर बीम, छत, बारजा, पिलर आदि का निर्माण मानक के विपरीत देख सीडीओ बिफर पड़े। निर्माण कार्य में सफेद बालू की अधिकता और दोयम दर्जे के ईंट के प्रयोग पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखने को कहा। इसके बाद सीडीओ ने बीडीओ चंद्रभूषण यादव के साथ परसियां तिवारी गांव में अमृत सरोवर का भी निरीक्षण किया। तपती धूप में सरोवर पर 25 मनरेगा मजदूर कार्य करते मिले। उन्होंने एपीओ संतोष वर्मा, राजन गुप्ता, तकनीकी सहायक विजय शंकर पांडेय के अलावा प्रधान प्रतिनिधि धीरेंद्र तिवारी से अमृत सरोवर के बारे में पूछताछ की। इस दौरान तहसीलदार अश्वनी कुमार, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed