{"_id":"6393765a7fb4071b1833b068","slug":"cdo-reviewed-of-projects-deoria-news-gkp4603042108","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पीएम श्रम योगी की खराब प्रगति पर बिफरे सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पीएम श्रम योगी की खराब प्रगति पर बिफरे सीडीओ
विज्ञापन
पीएम श्रम योगी की खराब प्रगति पर बिफरे सीडीओ
मुख्य विकास अधिकारी ने की सीएम के प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं के विकास कार्यों की समीक्षा
देवरिया-सलेमपुर मार्ग को 15 दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्यमंत्री के प्राथमिकता के 37 बिंदुओं से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा विकास भवन के गांधी सभागार में शुक्रवार को सीडीओ रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में की गई।
राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन तथा सहायक श्रमायुक्त द्वारा न्यायालय में वादों का ठीक से पैरवी न करने तथा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की प्रगति खराब मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी कराने के निर्देश दिए गए।
अधिशासी अभियंता विद्युत को वसूली की प्रगति 75 प्रतिशत से अधिक कराने के निर्देश दिए गए। नई सड़कों की प्रगति खराब पाए जाने पर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता को सुधार करने के निर्देश दिए। गड्ढामुक्त सड़कों की सूची उपलब्ध कराने एवं जांच व टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। देवरिया-सलेमपुर मार्ग को 15 दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी को जननी सुरक्षा योजना के तहत आशा कार्यकर्ताओं के लंबित भुगतान को कराने के निर्देश दिए। परियोजना प्रबंधक सेतु निगम को किसानों से मुआवजा के लिए भूमि खरीद एवं मुआवजा प्राप्त किसानों के संबंध में विवरण देने के लिए कहा गया।
सीडीओ ने अधिशासी अभियंता, यूपी सिडको द्वारा हेल्थ एंड वेेलनेस सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। उसकी सूची उपलब्ध कराने तथा गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए। कन्या सुमंगला योजना खराब प्रगति पाए जाने पर बैठक में उपस्थित रामकृपाल मनोवैज्ञानिक से स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।