{"_id":"62ae31a401176a50b853c707","slug":"cdo-inspected-construction-of-hostel-deoria-news-gkp4408016129","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा विद्यालय के छात्रावास निर्माण में मानकों की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा विद्यालय के छात्रावास निर्माण में मानकों की अनदेखी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्तूरबा विद्यालय के छात्रावास निर्माण में मानकों की अनदेखी
देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने शनिवार को भाटपाररानी तहसील के फुलवरिया गांव स्थित कस्तूरबा विद्यालय के छात्रावास निर्माण का निरीक्षण किया। मानक के अनुरूप कार्य नहीं पाए गए। सीडीओ ने कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता की अध्यक्षता में जांच समिति गठित कर रिपोर्ट तलब की है।
सीडीओ के निरीक्षण में पाया गया कि कस्तूरबा विद्यालय के छात्रावास के निर्माण कार्य में तृतीय ग्रेड की ईंटों का प्रयोग हो रहा है। कॉलम भी सीधे नहीं बने हैं, दरवाजा खिड़कियों के ग्रिल सही नहीं लगाए गए हैं। निर्माण सामग्री दोयम दर्जे की मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की लागत 177 लाख रुपये है। इसे नवंबर तक पूर्ण किया जाना है। निर्माण कार्यों में शासकीय धन का दुरुपयोग करने वालों विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।