फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cbi reached court

कोर्ट में आरोप-पत्र दाखिल करने पहुंची सीबीआई

Mon, 29 Jun 2020 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
cbi reached court
बालगृह बालिका कांड
विज्ञापन

कोर्ट में आरोप-पत्र दाखिल करने पहुंची सीबीआई
सोमवार की दोपहर दीवानी कचहरी में पहुंची थी टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बालगृह बालिका कांड की जांच रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल करने सोमवार को सीबीआई टीम दीवानी कचहरी पहुंची। किसी कारणवश आरोप-पत्र दाखिल नहीं हो सका। मंगलवार को टीम फिर आरोप-पत्र दाखिल करने जा सकती है।
सीबीआई टीम शुक्रवार को जिले में आई। मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं सेवा संस्थान की ओर से संचालित बालगृह बालिका पहुंचकर सीबीआई टीम ने कागजात की जांच-पड़ताल की। रविवार को टीम के सदस्य वृद्धाश्रम में गए थे। वहां से भी कुछ जानकारी जुटाए। सब कुछ एकत्र करने के बाद टीम के सदस्य सोमवार को आरोप पत्र दाखिल करने के लिए दीवानी कचहरी पहुंचे। बताया जा रहा है कि सीबीआई की जांच रिपोर्ट में संस्था से जुड़े लोगों के साथ ही उस समय के तमाम थानेदार कार्रवाई की जद में आएंगे। बताया तो यह भी जा रहा है कि अपनी जांच में सीबीआई ने मामले में कुछ धाराएं भी बढ़ाई हैं। काफी देर बाद सीबीआई टीम कचहरी से डाक बंगला लौट गई। सूत्रों की मानें तो सीबीआई टीम मंगलवार को फिर कोर्ट में आरोप-पत्र दाखिल करने जा सकती है।
विज्ञापन

अधिकतर थाना प्रभारी हैं दूसरे जिलों में तैनात
बालगृह बालिका कांड के दौरान जिले में रहे थाना प्रभारी कार्रवाई की जद में आएंगे। इसमें से अधिकांश की वर्तमान में तैनाती दूसरे जिलों में है। बताया जा रहा है कि उस समय के 25 थाना प्रभारियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed