{"_id":"699a0b91073b101c60008f2f","slug":"cbi-raids-engineer-couples-house-deoria-news-c-7-1-gkp1039-1237079-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: इंजीनियर दंपती के घर सीबीआई का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: इंजीनियर दंपती के घर सीबीआई का छापा
विज्ञापन
सलेमपुर (देवरिया)। कोतवाली क्षेत्र के ठेंगवल दुबे गांव में शुक्रवार की आधी रात में सीबीआई की टीम ने वापकोस के प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज दुबे के घर पर छापा मारा। रात करीब डेढ़ बजे शुरू हुई कार्रवाई सुबह सात बजे तक चली। बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच करने आई टीम जमीन के बैनामे से संबंधित कागजात लेकर शनिवार की सुबह लौट गई।
जानकारी के अनुसार, ठेंगवल दुबे गांव निवासी दीनदयाल दुबे के छोटे बेटे पंकज दुबे और उनकी पत्नी रश्मि इंजीनियर हैं। गांव में पंकज के बड़े भाई प्राथमिक शिक्षक पवन दुबे अपने परिवार के साथ रहते हैं। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे सीबीआई की टीम कोतवाली पुलिस के साथ पवन के घर पहुंची। दरवाजा खुलवाकर टीम पवन के घर के भीतर दाखिल हो गई।
परिवार के लोगों की मौजूदगी में टीम ने घर में रखे अभिलेखों की जांच की और कुछ महत्वपूर्ण कागजात अपने कब्जे में ले लिए। पंकज के बड़े पिता राम प्रसाद दुबे के अनुसार, करीब एक वर्ष पूर्व गांव में कुल 62 डिस्मिल जमीन का बैनामा कराया गया था। सीबीआई टीम बैनामे से संबंधित दस्तावेज अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि लखनऊ से सीबीआई की टीम शुक्रवार की रात कोतवाली आई थी। टीम के साथ कोतवाली पुलिस गांव गई थी।