{"_id":"62a627af4fb71e41d34eb8cb","slug":"caught-theft-deoria-news-gkp4401056122","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंट का सामान चोरी में शख्स का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंट का सामान चोरी में शख्स का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंट का सामान चोरी में शख्स का चालान
बरहज। क्षेत्र के हरनौठा चौराहे पर शनिवार की देर रात टेंट का सामान चोरी कर डीसीएम में लादते हुए कानपुर के एक शख्स को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। रविवार को उसका चालान कर दिया गया। हालांकि पहले भी टेंट के कुछ दुकानों में चोरी हुई है।
हरनौठा चौराहे पर रात में सड़क के किनारे टेंट की दुकान से सामान चोरी कर एक व्यक्ति डीसीएम में लाद रहा था। लोगों के शोर मचाने पर वह व्यक्ति भागना चाहा, लेकिन ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस डीसीएम और चालक को थाने ले गई। पुलिस की पूछताछ में उसकी पहचान कानपुर के बिठौर गांव निवासी रंजीत यादव केे रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, डीसीएम चालक बिहार के गोपालगंज से सामान उतारकर वापस कानपुर जा रहा था। रास्ते में हरनौठा चौराहे पर टेंट की दुकान के सामने रखा सामान लाद रहा था। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि चोरी के मामले में रंजीत यादव का चालान कर दिया गया है। जबकि डीसीएम और उसमें चोरी कर रखे सामान को थाने लाया गया है।