फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case was registered in factionalism, police has imposed fr

गुटबाजी में दर्ज कराया था केस, पुलिस लगा चुकी है एफआर

Sun, 18 Oct 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
case was registered in factionalism, police has imposed fr
गुटबाजी में दर्ज कराया था केस, पुलिस लगा चुकी है एफआर
विज्ञापन

देवरिया। दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली एक महिला रविवार को सीएम के जनता दरबार में गोरखनाथ मंदिर पहुंच गई। जहां उसने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर पहुंची रामपुर कारखाना पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। उधर, इस मामले में घटना फर्जी पाएं जाने पर विवेचक सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय ने एफआर लगा चुकी है।

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रधानी एवं गांव में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में विवाद है। आरोप है कि एक गुट के लोगों ने ग्राम प्रधान पर एक महिला को उकसा कर 13 सितंबर को रामपुर कारखाना थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया। जिसमें छह सितंबर को महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप ग्राम प्रधान पर लगाया गया। मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से उसी दिन अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, जहां सीसीटीवी कैमरे का रिकॉर्ड खंगाला और महिला के मोबाइल का सीडीआर निकलवाया तो महिला की उस वक्त मौजूदगी शहर में पाई गई। ऐसे में मामले की विवेचना सीओ निष्ठा उपाध्याय को सौंपी गई। उन्होंने गहराई से मामले की जांच करने के बाद पूरा मामला झूठा पाएं जाने की वजह से फाइनल रिपोर्ट अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में लगा दी। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि जांच में महिला का आरोप गलत पाया गया। उसने अपने को नौकरानी बताया जबकि वहां उसकी मौजूदगी घटना के समय एवं अन्य दिनों में नहीं पाई गई। मामला झूठा पाएं जाने पर केस में एफआर लगा दिया गया है। गांव की राजनीति में यह केस कुछ लोगों ने दर्ज करवाया था। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed