{"_id":"6266dd9a1bcd0679a756c05d","slug":"case-registered-regarding-frying-pakoda-in-refind-oil-suplied-to-anganwadi-centre-deoria-news-gkp4346418109","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी के तेल से पकौड़े तलने के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी के तेल से पकौड़े तलने के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बनकटा। क्षेत्र के अकटही बाजार में आंगनबाड़ी केंद्रों पर भेजे गए सोयाबीन तेल से दुकान पर पकौड़े तले जाने के मामले में सोमवार को पुलिस ने दुकानदार समेत दो के खिलाफ ईसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कुछ दिन पहले अकटही बाजार के एक ठेले की दुकान पर आंगनबाड़ी केंद्र पर वितरित होने वाले सोयाबीन तेल से पकौड़े तले जाने का वीडियो वायरल हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने इस मामले की जांच की। जांच के बाद सीडीपीओ गोपाल सिंह एवं मुख्य सेविका अनवरुनिशा को निलंबित करने का आदेश दिया था। वहीं रघुनाथपुर गांव निवासी ठेला दुकानदार जवाहर तथा भुड़वार गांव निवासी सुमित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया था। जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।