{"_id":"60b12ffa8ebc3e5879677770","slug":"case-registered-of-provoking-for-suicide-salempur-news-gkp3960936181","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना व्यवसायी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना व्यवसायी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराना व्यवसायी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
भटनी। एक दिन पूर्व आत्महत्या करने वाले व्यक्ति की बहन ने किराना व्यापारी पर छेड़खानी और अश्लील हरकत का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि इससे भाई अवसाद में था और बृहस्पतिवार को उसने खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने किराना व्यवसायी पर छेड़खानी और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया है।
बृहस्पतिवार को पंखे में लटका एक व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस जांच में पहले तो कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या का मामला आया। लेकिन बाद में बहन के साथ दोस्त के पिता की अश्लील हरकत का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को तहरीर देकर पीड़िता ने बताया है कि पिछले छह महीने से एक किराना व्यवसायी उसके साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत करता था। जब इसकी शिकायत उसने भाई से की तो वह दोस्त के पिता पर यह आरोप बर्दाश्त नहीं कर पाया और तनाव में रहने लगा। बहन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित किराना व्यवसायी पर छेड़खानी और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया है। इस बाबत एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि मृतक की बहन की ओर से किराना व्यवसायी पर छेड़खानी का आरोप लगाया गया है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।