{"_id":"64c6a122f6cd82520d073d94","slug":"case-registered-against-the-gang-that-cheated-in-the-name-of-sending-abroad-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-2699-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। फर्जी बीजा टिकट देकर विदेश भेजने वाले गिरोह के छह लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। ढाई लाख रुपये लेकर एक व्यक्ति को फर्जी वीजा व टिकट देकर विदेश भेजने व पैसा वापस मांगने पर मारने-पीटने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है।
थाना क्षेत्र के पकड़ियार निवासी सकरुन निशा पत्नी बहोरन की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि सकरुन के लड़के व भतीजे से विदेश भेजने के लिए आरोपी दो लाख 43 हजार पांच सौ रुपये लिए और टिकट व वीजा दे दिए। जब टिकट व वीजा की जांच हुई तो पता चला कि दोनों फर्जी है। तभी से सकरुन निशान लोगों से पैसे वापस मांग रही है। वह पैसा वापस नहीं दे रहे हैं। उल्टे आरोपी को मारने-पीटने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जालसाली का केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।