{"_id":"6aa8397723e5e65e4d09acb9","slug":"case-registered-against-five-over-dowry-demand-deoria-news-c-208-1-deo1032-191765-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दहेज की मांग का आरोप, पांच पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दहेज की मांग का आरोप, पांच पर रिपोर्ट
Mon, 14 Sep 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। कमधेनवा गांव की रोमा शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी छह मई 2025 को गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के कालावीर गांव निवासी नितिन उर्फ रिशु शर्मा से हुई है। आरोप है कि शादी के दौरान मायके वालों ने पांच लाख रुपये नकद, बाइक, सोने के जेवर और अन्य सामान दिए थे। इसके बावजूद दो लाख रुपये की मांग की जा रही है।
22 जुलाई 2025 को ननद और ननदोई के घर आने के बाद आरोपियों ने दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। सूचना पर पहुंचे पिता और भाई के सामने उसे घर से निकाल दिया गया। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति नितिन उर्फ रिशु समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद