फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case registerd in demanding money

सीएम का ओएसडी बन कर रकम मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज

Fri, 07 Jan 2022 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
case registerd in demanding money
सीएम का ओएसडी बन कर रकम मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

देवरिया। मुख्यमंत्री का ओएसडी बताकर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) के मोबाइल फोन कर रुपये मांगने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जालसाज को पकड़ने के लिए पुलिस के आला अफसरों ने एसटीएफ को जिम्मेदारी सौंपी है।

सीवीओ डॉ. पीएन सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी कि चार जनवरी की रात में उनके मोबाइल नंबर एक व्यक्ति ने फोन कर खुद को मुख्यमंत्री का ओएसडी आनंद कौशिक बताया। कुछ देर बाद कहा कि डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के एक रिश्तेदार सड़क हादसे में बालाजी में घायल हैं। उनको इलाज के 10 से 12 हजार रुपये की जरूरत है। उनके खाते में यह रकम डाल दें। सीवीओ ने कहा कि जब आप को जानते ही नहीं हैं तो कैसे आप के कहने पर रकम डाल दें। इससे पहले जालसाज ने एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज कुमार को भी फोन किया था। इस मामले को गंभीरता से लेते आला अफसरों ने मुकदमा दर्ज कर ठग को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। कोतवाली पुलिस ने तथाकथित ओएसडी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण पुलिस मोबाइल काल डिटेल के जरिए जालसाज की कुंडली खंगालने में जुट गई है। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फोन करने वाले व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed