{"_id":"629ba2aa914fc2433b12d9a2","slug":"case-registed-of-obstructing-railway-track-deoria-news-gkp4392499134","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक नामजद व पचास अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक नामजद व पचास अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नामजद व पचास अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
लार/लार रोड। डंपर की चपेट से शैलेश मिश्रा की मौत से नाराज लोगों ने शुक्रवार को भटनी-वाराणसी रेलमार्ग पर रेवली ढाला पर बुलडोजर खड़ा कर प्रदर्शन करने वाले एक नामजद और पचास अज्ञात पर आरपीएफ ने शनिवार को मुकदमा दर्ज किया है।
लार थाना क्षेत्र के रेवली गांव निवासी शैलेश मिश्रा घर से चौराहा स्थित अपनी दुकान पर जा रहे थे। तभी भागलपुर के तरफ से आ रहे डंपर ने पीछे से अपनी चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने भटनी-वाराणसी रेल मार्ग पर रेवली ढाला पर बुलडोजर खड़ा कर जाम लगा दिया और पच्चीस लाख रुपये व परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग करने लगे। तकरीबन एक घंटे तक जाम रहा। इसके बाद मईल एसओ अनिल कुमार ने नाराज लोगों को समझाकर रेल ट्रैक से हटवाया। रेल ट्रैक जाम करने पर रेलवे पुलिस ने इंस्पेक्टर प्रदीप पांडेय की तहरीर पर देवेंद्र मिश्रा निवासी रेवली और पचास अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। रेलवे इंस्पेक्टर भटनी प्रदीप पांडेय ने बताया कि एक नामजद सहित पचास अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।