{"_id":"629ba385f84fc179810cb609","slug":"case-registed-of-dowry-act-deoria-news-gkp439250127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत छह पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत छह पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति समेत छह पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
बरहज। नगर के नंदना वार्ड पूर्वी निवासी सुनील कुमार जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने रुद्रपुर के चौहट्टा वार्ड निवासी और दामाद शीतांशु समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। आरोप है कि ससुराली दहेज में चारपहिया गाड़ी के लिए उनकी पुत्री शिवांगी जायसवाल को प्रताड़ित करते हैं। वह पिछले कुछ साल से मायके में रह रही है।
सुनील कुमार जायसवाल ने 26 नवंबर 2015 को अपनी पुत्री शिवांगी जायसवाल की शादी रुद्रपुर के चौहट्टा वार्ड निवासी शीतांशु से की थी। दोनों से एक पुत्र भी है। शिवांगी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि दहेज में चारपहिया गाड़ी की मांग की गई थी। मांग पूरी न होने पर ससुराल के लोग पुत्री को प्रताड़ित करते थे। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर पति शीतांशु जायसवाल, ससुर सुनील जायसवाल, सास गीता देवी, ननद तनु, ट्विंकल व जया के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।