{"_id":"610c29968ebc3ec1ff4b5a34","slug":"case-ragisterd-against-8-persons-in-rampage-salempur-news-gkp4045486126","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व व वर्तमान प्रधान समेत आठ लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व व वर्तमान प्रधान समेत आठ लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व व वर्तमान प्रधान समेत आठ लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज
लार। थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव में रास्ते के विवाद में जमकर मारपीट हो गई। दोनों तरफ से चले ईंट-पत्थर में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर ग्राम प्रधान व पूर्व प्रधान समेत आठ लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। मारपीट में घायल सूर्यभान साहनी का उपचार लखनऊ के अस्पताल में चल रहा है। परिजनों के मुताबिक, उसकी हालत गंभीर है।
लार थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी सूर्यभान साहनी और विकास साहनी के बीच रास्ते के लिए विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पथराव भी हुआ। छह लोग घायल हो गए। मारपीट होता देख गांव में अफरातफरी मच गई। किसी ने सूचना डायल 112 को दी। पुलिस के हस्तक्षेप से किसी तरह मामला शांत हुआ। ायलों का सीएचसी लार पर उपचार हुआ। वहीं गम्भीर रूप से घायल सूर्यभान साहनी का इलाज लखनऊ में चल रहा है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। पुलिस ने एक पक्ष के विकास साहनी, राजन साहनी, अजय साहनी, ग्रामप्रधान संतोष साहनी व दूसरे पक्ष के पूर्व प्रधान सुदर्शन यादव, सूर्यभान साहनी, रणविजय साहनी, अनुज साहनी सहित आठ लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।