{"_id":"61b8df6c71df81657e6a1548","slug":"case-on-three-for-grabbing-1-50-crore-from-petrol-pump-deoria-news-gkp4198945167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप से 1.50 करोड़ हड़पने के आरोप में तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप से 1.50 करोड़ हड़पने के आरोप में तीन पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंप से 1.50 करोड़ हड़पने के आरोप में तीन पर केस
देवरिया। शहर के देवरिया-कसया मार्ग पर सदर कोतवाली के रघवापुर गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर सहित तीन लोगों पर बिक्री के 1.50 करोड़ रुपये हड़प लेने का आरोप है। पंप मालिक के अनुसार, मैनेजर ने रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी दी है। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।
लार थाना क्षेत्र रोपन छपरा गांव निवासी राजकुमार सिंह विदेश में रहते थे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर बताया कि वह रघवापुर के पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर हैं। पंप पर राजेश कुमार शाही निवासी उमानगर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे, जो पेट्रोल और डीजल की बिक्री आदि का हिसाब रखते थे। जनवरी 2020 के लॉकडाउन होने के कारण वह विदेश से नहीं लौट पाए। उनका आरोप है कि उस दौरान राजेश शाही, अभिजीत शाही, देवेश शाही निवासी राजेंद्र चौक उमानगर सदर कोतवाली 1.50 करोड़ रुपये लेकर पेट्रोल पंप से भाग गए हैं।
जब सुपरवाइजर शिव कुमार सिंह और चालक ने राजेश कुमार शाही को रोकना चाहा तो आरोपित धमकी देने लगे। 22 फरवरी 2021 को विदेश से लौटकर जब राजकुमार पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो पता चला कि उनके पुत्र से भी 35 लाख रुपये टैंकर के लिए मंगवाए गए थे। सभी रकम का हिसाब करने के लिए 20 मार्च 2021 को पेट्रोल पंप पर बुलाया गया तो आरोपितों ने सौ रुपये के स्टांप पेपर पर 1.50 करोड़ रुपये देने की बात स्वीकार करते हुए एक माह की मोहलत मांगी थी। उसके बाद भी रकम नहीं दी। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में राजेश कुमार शाही, अभिजीत शाही और देवेश शाही पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।