फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case on Suspended police Personnel

निलंबित हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 09 Jan 2020 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Case on Suspended police Personnel
निलंबित हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के खिलाफ केस
विज्ञापन

दिवसाधिकारी की तहरीर पर दर्ज हुआ केस, कार्रवाई में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मदनपुर पुलिस ने निलंबित हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के खिलाफ मारने-पीटने का केस दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर की गई है। दिवसाधिकारी ने केस दर्ज कराया है। बुधवार को मदनपुर थाने में एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें तीन पुलिसकर्मी और एक हेड कांस्टेबल युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। वह महेन गांव का रहने वाला युवक मनुहार करता रहा, लेकिन पुलिसवाले पिटाई करते रहे। मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी ने सीओ रुद्रपुर दिनेश सिंह यादव से जांच कराई। जांच में मामला सही पाए जाने पर हेड कांस्टेबल लालबिहारी, कांस्टेबल चंद मौलेश्वर सिंह और डायल-112 में तैनात सिपाही जितेंद्र यादव को निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। एसपी के आदेश पर दिवसाधिकारी रमाशंकर यादव ने तीनों के खिलाफ मदनपुर थाने में युवक की पिटाई करने का केस दर्ज कराया है। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि निलंबित किए गए तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है। अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।
...तो किसी पुलिसकर्मी ने ही बनाया है वीडियो
सुनील कुमार सिंह
मदनपुर थाने में पुलिस की पिटाई का वायरल हुआ वीडियो किसी पुलिसकर्मी ने ही बनाया होगा। क्योंकि इतने इत्मीनान से अन्य कोई बाहरी व्यक्ति वीडियो नहीं बना सकता है। वहीं, एक पूर्व इंस्पेक्टर पर वीडियो वायरल करने का आरोप लग रहा है। 2:29 मिनट का वीडियो बनाने वाला शख्स मोबाइल में लीड लगाया है। वह मोबाइल घुमाकर पूरे मामले कवर कर रहा है। मामला भी बुधवार की दोपहर का ही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो वीडियो एक महिला पुलिसकर्मी ने बनाया है। वह मदनपुर थाने में तैनात रहे एक इंस्पेक्टर की करीबी है। दो महीने पूर्व एसपी ने इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया था। इससे वह नाराज चल रहा था। नए थानेदार को हटवाने की जुगत में लगा था, लेकिन मौका हाथ नहीं लग रहा था। जैसे ही मौका मिला वीडियो बनवाकर वायरल किया गया। मजे की बात यह है कि यह वीडियो पहले भटनी और सलेमपुर इलाके के लोगों के पास पहुंचा था। वैसे इस मामले में एसपी साइबर सेल से वीडियो बनाने और वायरल करने वाले के बारे में जानकारी ले रहे हैं। इस बाबत एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। यदि पुलिसकर्मी ने इस वीडियो को वायरल किया है तो यह आचरण के विपरीत है।
विज्ञापन

एक पर क्यों दिखाई दरियादिली
युवक की पिटाई करने वाला जैकेट पहना है। इससे यह पता नहीं चल पा रहा है कि वह दरोगा है या दीवान, लेकिन उसके जूता का रंग बता रहा है कि दरोगा ही होगा। यदि दरोगा है तो फिर उस पर कार्रवाई नहीं होना सवाल पैदा कर रहा है। हालांकि एसपी उसे ही हेड कांस्टेबल बता रहे हैं। इसके अलावा बांह पर तीन फीती लगाने वाला भी एक हेड कांस्टेबल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed