फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case on sp congress leaders

सपा और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 30 Jun 2020 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
case on sp congress leaders
सपा और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

सोमवार को पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि का किया था विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि के विरोध में सोमवार को धरना-प्रदर्शन करने वाले सपा और कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज किया गया है। सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज शैलेंद्र कुमार की तहरीर पर सोमवार की आधी रात केस दर्ज किया गया।
डीजल और पेट्रोल के दाम में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस में प्रदर्शन किया था। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे थे। दोनों दलों के नेताओं ने पेट्रोल-डीजल के मूल्य में हुई वृद्धि को वापस करने की मांग कर रहे थे। सोमवार की देर रात सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज ने तहरीर दी। तहरीर के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने रामलखन यादव निवासी चरियांव बुजुर्ग गौरीबाजार, अशोक मद्धेशिया पता अज्ञात और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, राजकुमार जायसवाल, रामजी गिरी और 15-20 अज्ञात के खिलाफ भी इन्हीं धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सदर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम जेपी सिंह यादव ने बताया कि दोनों मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव समेत 12 सपा नेताओं पर केस दर्ज
सलेमपुर। आह्वान पत्र वितरण करने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर सपाइयों को सोमवार को सीओ ने तहसील गेट पर रोक दिया था। इसको लेकर का सीओ व सपा नेताओं के बीच नोकझोंक हुई थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव समेत एक दर्जन सपा नेताओं पर केस दर्ज किया है। इस बाबत प्रभारी कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि सपा नेताओं ने आह्वान पत्र बांटने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे। इस मामले में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed