फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case on secreatary and technical assistant

Deoria News: सचिव व तकनीकी सहायक पर कार्रवाई के निर्देश

Wed, 04 Jan 2023 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
case on secreatary and technical assistant
सीडीओ ने किया मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्य का निरीक्षण।संवाद - फोटो : DEORIA
सचिव व तकनीकी सहायक पर कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन

इंटरलाकिंग में ईंट की गुणवत्ता ठीक न मिलने पर सीडीओ ने जताई नाराजगी
किया मनरेगा योजना के तहत चल रहे कार्य का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मनरेगा योजना के तहत विकास खंड बैतालपुर की ग्राम पंचायत परसौना, भरवलिया एवं चतुर्भुजपुर में मनरेगा योजना के तहत चल रहे कार्य का निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बुधवार को किया। कार्य स्थल पर ग्राम पंचायत सचिव ग्राम आलोक कुमार तिवारी, प्रमिला पांडेय एवं अपराजिता यादव के अनुपस्थित पाए जाने पर खंड विकास अधिकारी को स्पष्टीकरण लेते हुुए कार्यस्थल पर उपस्थिति कराने के निर्देश दिए।
मनरेगा योजना के तहत एरिया ऑफिसर एप के माध्यम से चल रहे कार्य पर निरीक्षण आख्या अपलोड किए जाने के निर्देश के क्रम में सीडीओ ने ग्राम पंचायत परासौना एवं भरवलिया में कराए जा रहे इंटरलाकिंग कार्य में प्रयोग की जा रही ईंट की गुणवत्ता ठीक नहीं मिलने पर ग्राम पंचायत सचिव एवं तकनीकी सहायक के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रयोग की जा रही ईंट को तत्काल बदलने एवं संबंधित कर्मचारी का आरोपपत्र तैयार करके दें, ताकि उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

सीडीओ ने ग्राम पंचायत चतुर्भुजपुर में कराए जा रहे इंटरलाकिंग कार्य पर श्रमिकों की संख्या को बढ़ाते हुए मानक के अनुरूप कराने के निर्देश दिए। किसी भी कार्य पर सीआईबी नहीं पाए जाने पर संबंधित ग्राम पंचायत सचिव एवं तकनीकी सहायक को चेतावनी देते हुए वसूली कराने के निर्देश दिए गए। कार्य पर लगाए गए श्रमिकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति एनएमएमएस के माध्यम से लिए जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed