फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case on 7 in kidnapping

Deoria News: छात्रा नहीं लौटी घर, सात पर अपहरण का केस दर्ज

Sat, 06 Apr 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 06 Apr 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
case on 7 in kidnapping
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की 9वीं की छात्रा घर से छात्रवृत्ति का आवेदन ऑनलाइन करने गई और लापता हो गई। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर छात्रा की मां ने पड़ोसी गांव के सात लोगों पर साजिश कर अपहरण करने की तहरीर दी। पुलिस एक महिला समेत सात लोगों पर अपहरण और साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि कि उसकी 16 वर्षीया बेटी कक्षा 9वीं की छात्रा है। वह दो अप्रैल को 12 बजे दिन में घर से छात्रवृत्ति आवेदन ऑनलाइन कराने की बात कहकर घर से निकली। कुछ देर बाद मोबाइल से तीन बजे घर आने की बात कही। इसके दस मिनट बाद उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। खोजबीन के दौरान पता चला कि बगल के गांव का युवक उसको बहला-फुसला कर भगा ले गया है। उसको भगाने और गोरखपुर तक पहुंचाने में आरोपी के माता-पिता, भाई तथा गांव के कुछ युवकों की साजिश और सहयोग रहा है। आरोप है कि छात्रा घर से पांच अदद सोने के जेवरात, जिसकी कीमत तीन लाख रुपये और 35 हजार नकदी भी साथ ले गई है।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने आरोपी ऋतिक, राजन, छोटू, विकास, हरिंद्र प्रसाद, ऋतिक की मां और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि छात्रा की मां की तहरीर पर सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही छात्रा का पता लगाकर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed