फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case on 6 in fighting

Deoria News: दो पक्षों में मारपीट, छह पर केस दर्ज

Mon, 27 May 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 27 May 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
case on 6 in fighting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तरकुलवा। थाना क्षेत्र के भैंसाडाबर गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस घायलों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद दोनों तरफ से छह लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। भैंसाडाबर गांव में बुधवार को अपराह्न 2 बजे के करीब सैफ अली व इकबाल के परिजनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद बात बढ़ गई और दोनों तरफ के लोग लाठी-डंडा लेकर भिड़ गए। इसमें दोनों ओर से कई लोगों को चोटें आईं। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। इस मामले पुलिस ने एक पक्ष की मेहरून्निसा की तहरीर पर सैफ अली अंसारी व जमीला खातून के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष के सैफ अली की तहरीर पर पुलिस ने मेहरून्निसा, अख्तर अंसारी, अफजल व सुहेल के खिलाफ केस दर्ज किया है़। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया को दोनों पक्षों से छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि छह लोगों पर मारपीट का केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed